सलमान खान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के घर पर जबरन घुसी महिला, जानें क्या हुई घटना
Aditya Roy Kapur: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्टर के मुंबई स्थित घर में कथित तौर पर एक अनजान महिला घुस गई। पुलिस इस मामले की जांच जुट गई है।
सलमान खान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर के घर पर घुसी महिला
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सुपरस्टार सलमान खान की बिल्डिंग में भी एक महिला जबरन घुस गई थी। वह सलमान खान के मुंबई स्थित घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट के अंदर चली गई थीं। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उनसे इस मामले में पूछताछ की गई थी।

47 साल की महिला ने खुद को बताया आदित्य रॉय कपूर का फैन
वहीं अब एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में एक महिला जबरन घुस गई थी। अनजान महिला की पहचान गजाला झकारिया सिद्दीकी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 47 साल बताई जा रही है। साथ ही महिला ने बताया है कि वह दुबई से आई थी। जानकारी के अनुसार आदित्य रॉय कपूर की मेड ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।
ऑदित्य रॉय कपूर को खास गिफ्ट देना चाहती थी महिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूछताछ के दौरान उस महिला ने दावा किया है कि वह ऑदित्य रॉय कपूर की फैन है और उन्हें एक खास गिफ्ट देना चाहती थी। बाद में वह सवालों को टालने लगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
एक्टर की मेड ने खार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक जब अनजान महिला कथित तौर पर आदित्य रॉय कपूर के घर में घुस थी तब एक्टर अपने घर पर नहीं थे। ऐसे में एक्टर की मेड ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। मेड द्वारा की गई एफआईआर के अनुसार आदित्य रॉय कपूर मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में रिजवी कॉम्प्लेक्स में रहते हैं।
घर पर मौजूद नहीं थे एक्टर
गत 26 मई 2025 (सोमवार) की शाम को जब एक्टर शूटिंग के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, उस वक्त उनकी मेड संगीता पवार घर पर ही मौजूद थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाम को करीब 6 बजे के आसपास आदित्य रॉय कपूर के घर की घंटी बजी थी।
अनजान महिला को देख घबरा गई थी मेड
घर की मेड संगीता ने देखा कि दरवाजे पर एक अनजान महिला खड़ी थी। इसके बाद उस महिला ने संगीता से पूछा कि क्या ये आदित्य रॉय कपूर का घर है? जब मेड ने हामी भरी तो महिला ने कहा कि वह आदित्य रॉय कपूर के लिए गिफ्ट और कपड़े लेकर आई है। उस महिला की बात पर मेड ने यकीन कर लिया और उसे घर के अंदर बुला लिया।
एक्टर की मैनेजर ने तुरंत बुलाई पुलिस
-वहीं एफआईआर में कहा गया है कि जब आदित्य रॉय कपूर घर लौटे तो मेड ने उन्हें महिला और उसके मिलने के इरादे के बारे में बताया। इस पर एक्टर ने महिला को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। जब उस महिला ने जबरन आदित्य रॉय कपूर से मिलने की कोशिश की तो एक्टर ने उसे तुरंत घर से बाहर जाने के लिए कहा और सोसाइटी मैनेजर से संपर्क किया।
-इसके बाद सोसाइटी मैनेजर ने आदित्य रॉय कपूर की मैनेजर श्रुति राव को फोन किया और खार पुलिस स्टेशन में भी सूचना दी गई। दूसरी तरफ जब एक्टर की मेड संगीता ने उस अनजान महिला से जाने के लिए कहा तो वह एक्टर से बिना मिले जाने के लिए तैयार नहीं हुई और वहीं रुकने के लिए अड़ गई।
-बाद में जब पुलिस आदित्य रॉय कपूर के घर पहुंची तो फिर वह अनजान महिला थोड़ा डर गई। पुलिस की पूछताछ में उस महिला ने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया। जब पुलिस ने उस महिला से एक्टर के घर आने का कारण पूछा तो उसने सवालों को टालना शुरू कर दिया।
पुलिस ने महिला के खिलाफ दर्ज किया मामला
वहीं पुलिस के अनुसार वह महिला शायद आपराधिक इरादे से एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर में अवैध रूप से घुसी थी। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 331(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications