'लड़कियों को स्लिम लड़के आते हैं पसंद' RJ Mahvash का वायरल हुआ पुराना वीडियो, चहल संग डेटिंग की हो रही चर्चा

RJ Mahvash: धनश्री वर्मा संग तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महविश के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई सवाल कर रहा है कि आखिर दोनों के बीच कैसा रिश्ता है। इस बीच आरजे महविश का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

जब से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आरजे महविश को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ देखा गया, तो सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर की चर्चा हो रही हैं। हालांकि आरजे ने पहले भी इन अफवाहों को खारिज किया था। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया कि कैसे लड़के पसंद आते हैं।

RJ Mahvash

आरजे महविश का ये वीडियो एक साल पुराना है। जिसमें वह कहती हैं कि, 'लड़कियों बॉडीबिल्डर नहीं बल्कि पतले और स्लिम लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं। जरुरी नहीं हर लड़की को बॉडीगार्ड चाहिए हो. जो लड़के सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी दिखाते हैं वो अक्सर डीएम कर टिप्स मांगते हैं। लड़कियां बढ़ी चीजों की तरफ बढ़ चुकी हैं। उन्हें मोमोज की प्लेट ऑर्डर करना पसंद है। लड़कियों को डेट पर उबले अंडे और सब्जियां मंगाना पसंद नहीं है।'

ये भी पढ़ें: RJ Mahvash Vs Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल के दिल पर किसका राज? महविश और धनश्री में कौन कितनी पैसे वालीं?

आरजे महविश का ये पुराना वीडियो अब काफी चर्चा में हैं। लोग उनके इस कमेंट को युजवेंद्र चहल से जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने आरजे की वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'यानी की अब युजवेंद्र भाई इन्हें पसंद आ ही गए।' एक ने लिखा, 'तभी यूजी भाई आ गए।' एक ने लिखा, 'चहल भाई ऑन टॉप।' अन्य यूजर ने लिखा, 'अब हमें समझ आ गया कि क्यों आपने ये बात कही।'

बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच के दौरान आरजे महविश और युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोरी। दोनों की साथ में तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस दौरान दोनों ने एक साथ खूब बातचीत कर मैच का पूरा आनंद लिया। इसके बाद चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से सारी फोटो रिस्टोर कर दी। जिसके बाद उनके वापस पैचअप की खबरें आने लगी। हालांकि क्रिकेटर ने अब तक इस पर कोई बयान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: RJ Mahvash: चहल के साथ नजर आईं RJ महविश ने कहां से की है पढ़ाई? कितनी करती हैं कमाई?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+