Riya Sen MMS Scandal: राजघराने की बेटी की MMS कांड ने बदली जिंदगी, बर्बाद हुआ करियर, जानें वायरल क्लिप का सच
Riya Sen MMS Scandal: बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स आए और छा गए लेकिन कुछ ऐसे भी रहे जिनका चमकता करियर एक विवाद की भेंट चढ़ गया। आज हम बात कर रहे हैं उस एक्ट्रेस की, जिनका रिश्ता सिर्फ फिल्मी दुनिया से नहीं बल्कि भारतीय राजघराने से भी रहा है।
MMS कांड ने बदल दी रिया सेन की छवि
बात हो रही है एक्ट्रेस रिया सेन की। शानदार डेब्यू के बाद उन्हें अगला बड़ा स्टार माना जा रहा था, लेकिन एक MMS कांड ने उनकी पूरी छवि और करियर पर गहरा असर डाल दिया।

फिल्मों के साथ राजघराने से भी जुड़ा नाता
-आपको बता दें कि रिया सेन के पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह कूच बिहार की राजकुमारी इला देवी के बेटे और जयपुर की महारानी गायत्री देवी के भतीजे थे।
-वहीं रिया सेन की मां मुनमुन सेन और नानी सुचित्रा सेन अपने दौर की बेहद मशहूर एक्ट्रेसेज रही हैं। रिया सेन की बड़ी बहन राइमा सेन भी फिल्मों में एक्टिव हैं।
5 साल की उम्र में शुरू किया था काम
-रिया सेन ने महज 5 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने एक फिल्म में अपनी मां मुनमुन सेन की ऑन-स्क्रीन बेटी का किरदार निभाया था। इसके बाद साल 1991 में फिल्म 'विषकन्या' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं।
-रिया सेन को असली पहचान मिली फाल्गुनी पाठक के सुपरहिट गाने 'याद पिया की आने लगी' से, जिसने उन्हें यूथ आइकॉन बना दिया था। रिया सेन ने बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस लो-बजट फिल्म 'स्टाइल' से डेब्यू किया था जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
-इसके बाद रिया सेन की फिल्म 'झंकार बीट्स' भी कम बजट में बनी और सक्सेसफुल रही। इन फिल्मों के बाद रिया को बॉलीवुड का अगला बड़ा चेहरा माना जाने लगा था।
साल 2005 का MMS विवाद और करियर हुआ बर्बाद
-जब रिया सेन अपने करियर के पीक पर थीं, तभी साल 2005 में एक बड़ा विवाद सामने आया। रिया सेन और उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल का एक कथित MMS वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसमें दोनों लिप किस करते नजर आ रहे थे।
-शुरुआत में इस प्राइवेट वीडियो को फर्जी बताया गया था लेकिन बाद में अश्मित पटेल ने 'बिग बॉस' में इस वीडियो का जिक्र किया, जिससे विवाद और गहरा गया था। इस MMS कांड का सबसे ज्यादा असर रिया सेन के करियर पर पड़ा था।
-हालांकि इस विवाद के बाद रिया सेन अपना सपना मनी मनी और कयामत जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं, लेकिन इनसे उन्हें कोई बड़ा फायदा नहीं मिला। धीरे-धीरे वह मुख्यधारा के बॉलीवुड सिनेमा से दूर होती चली गईं।

साउथ और बांग्ला सिनेमा में नई शुरुआत
-बॉलीवुड से दूरी के बाद रिया सेन ने बांग्ला, तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया। कई फ्लॉप प्रोजेक्ट्स के बाद उन्हें संतोष सिवन की मलयालम फिल्म 'अनंतभद्रम' (2005) से बड़ी सराहना मिली।
रिया सेन की निजी जिंदगी और नई राह
-जानकारी के अनुसार एक्टर अश्मित पटेल से ब्रेकअप के बाद रिया सेन ने अपने पुराने दोस्त शिवम तिवारी को डेट करना शुरू किया था और साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद रिया ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की ओर रुख किया और 'बेकाबू', 'रागिनी MMS-रिटर्न्स', 'मिसमैच 2', 'पति पत्नी और वो', 'कॉल मी बे' जैसी वेब सीरीज में नजर आई थीं।
एक स्कैंडल, जिसने बदल दी पूरी कहानी
रिया सेन की कहानी इस बात की मिसाल है कि एक विवाद कैसे किसी उभरते सितारे के करियर की दिशा बदल सकता है। राजघराने की विरासत, टैलेंट और शुरुआती सफलता, सब कुछ होने के बावजूद एक MMS कांड ने उन्हें टॉप लीग से बाहर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications