Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरेआम पति को KISS करने वाली राखी ने कहा-'अब मैं और रितेश कपल नहीं दोस्त हैं, वो मेरा भाड़े का...'

नई दिल्ली, 10 फरवरी। बॉलीवुड-टीवी की ऑयटम क्वीन राखी सावंत की लव और मैरिड लाइफ पूरी तरह से रहस्यमयी बनी हुई हैं। कभी वो कहती हैं कि वो शादी कर चुकी हैं लेकिन उनका पति रितेश लोगों के सामने नहीं आना चाहता है। कभी वो कहती हैं कि उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया है और हद तो तब हो गई कि जब 'बिग बॉस 15' में राखी ने पति रितेश को सबसे इंट्रोड्यूस करवा दिया लेकिन लोगों ने उन्हें उनका पति मानने से मना कर दिया, तब राखी ने सरेआम रितेश को किस करके उसे अपना पति साबित करने की कोशिश भी कर डाली।

'अब मैं और रितेश कपल नहीं दोस्त हैं'

'अब मैं और रितेश कपल नहीं दोस्त हैं'

लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने अपने पति के बारे में चौंकाने वाली बात कही है। बिग बॉस 15 के खत्म होते ही उनके सुर बदल गए हैं।

हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त

टाइम्सऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में राखी ने कहा कि 'अब उनके और उनके पति के बीच सब बदल चुका है, वो दोनों अब पति-पत्नी नहीं हैं बल्कि अब दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उनके कुछ कानूनी मामले चल रहे हैं, जिसे सुलझाने की कोशिश में वह लगे हुए हैं।'

क्या वो अपनी पूरी जिंदगी अपने दोस्त रितेश संग बिताना चाहेंगी?

क्या वो अपनी पूरी जिंदगी अपने दोस्त रितेश संग बिताना चाहेंगी?

राखी ने आगे कहा कि 'बहुत कुछ ऐसा है, जिसे कि हम बयां नहीं कर सकते हैं लेकिन बस यही समझ लीजिए कि हम अच्छे दोस्त बन गए हैं।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वो अपनी पूरी जिंदगी अपने दोस्त रितेश संग बिताना चाहेंगी तो राखी ने सबको चुप रहने का इशारा करते हुए कहा कि 'कुछ सवालों के जवाब नहीं दिए जा सकते हैं।'

मेरे पति को लोगों ने भाड़े का पति कहा

आयटम क्वीन ने आगे कहा कि 'मेरे पति को लोगों ने भाड़े का पति कहा था लेकिन जो लोग कह रहे हैं, उनका मैं मुंह तो बंद नहीं करा सकती ना, भाड़े का है तो भाड़े का ही सही। बस ये समझ लीजिए अब हम कपल नहीं है बल्कि दोस्त हैं।'

सलमान के कारण वजन कम कर रही हैं राखी

सलमान के कारण वजन कम कर रही हैं राखी

राखी ने आगे कहा कि वो इन दिनों अपना वजन कम करने में लगी हैं क्योंकि सलमान खान ने उनसे कहा है कि 'अगर मैं अपना वजन कम कर लेती हूं तो वो मुझे कुछ अच्छे गाने दिलवाएंगे इसलिए उनका फोकस पूरी तरह से उनकी फिटनेस और बॉडी को शेप करने में लगा है और वो इसी बारे में सोच रही हैं ना कि अपने पति रितेश के बारे में' राखी ने हंसते हुए कहा कि वो आजकल छरहरी बनने के लिए शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी की तरह ग्लूटन फ्री फूड खा रही हैं।

राखी और रितेश की शादी अभी गैरकानूनी

राखी और रितेश की शादी अभी गैरकानूनी

मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले ही राखी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि 'वो रितेश से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं लेकिन उनकी शादी अभी गैरकानूनी है, क्योंकि रितेश का अभी तक पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ है, ऐसे में राखी और रितेश की शादी अभी गैरकानूनी है।'

अपने बच्चों के बारे में सोच रही थीं राखी

'लेकिन कानून की नजर में उनका रिश्ता जो भी हो असल जिंदगी में वो रितेश से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं और उसी के साथ वो अपने सुखद भविष्य के बारे में सोचती हैं।' राखी ने कहा था कि 'आने वाले दिनों में हमारी भी एक फैमिली होगी, हमारे बच्चे होंगे जो हमें मम्मी-पापा कहकर बुलाएंगे।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+