Rishabh Tandon Net Worth: कैसे होती थी ऋषभ टंडन की कमाई? Russian पत्नी के लिए छोड़ गए कितनी दौलत?

Rishabh Tandon Net Worth: मनोरंजन जगत से हाल ही में एक और दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन अब इस दुनिया में नहीं रहे। इंडस्ट्री में फकीर नाम से मशहूर ऋषभ टंडन ने अपने संगीत और अदाकारी से खास पहचान बनाई थी।

एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन की मौत
ऋषभ टंडन की अचानक हुई मौत से फिल्म और संगीत जगत सदमे में है। आपको बता दें कि ऋषभ टंडन ने न सिर्फ संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी बल्कि फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया था।

Rishabh Tandon Net Worth

सॉफ्ट म्यूजिक स्टाइल के लिए फेमस थे ऋषभ

ऋषभ टंडन 'फकीर-लिविंग लिमिटलेस' और 'रशना: द रे ऑफ लाइट' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। अपने सधे हुए अभिनय और सॉफ्ट म्यूजिक स्टाइल के चलते उन्होंने एक अलग फैन बेस तैयार किया था।

हार्ट अटैक से हुई ऋषभ टंडन की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गत 21 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दिल्ली में ऋषभ टंडन को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनका निधन हो गया। कहा जा रहा है कि दिवाली मनाने के लिए ऋषभ टंडन अपनी पत्नी के साथ मुंबई से दिल्ली अपने परिवार के पास आए थे, जहां ये दुखद हादसा हुआ।

ऋषभ टंडन की कुल संपत्ति और कमाई

-जानकारी के अनुसार सिंगर-एक्टर ऋषभ टंडन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थे। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 5 लाख फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ टंडन फिल्मों में अभिनय के अलावा म्यूजिक कंपोजिंग, सिंगिंग, सोशल मीडिया कोलैबोरेशन, डिजिटल कंटेंट और लाइव परफॉर्मेंस से जमकर कमाई करते थे।

-आपको बता दें कि ऋषभ टंडन मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे लेकिन अपने काम के सिलसिले में वह अपनी पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा के साथ मुंबई में रहते थे। पति-पत्नी दोनों ने मिलकर म्यूजिक और प्रोडक्शन में अच्छा खासा निवेश कर रखा था।

-ऋषभ टंडन की कुल संपत्ति को लेकर अधिकृत आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार साल 2025 तक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 5 करोड़ रुपए के आसपास है।

निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे थे सिंगर-एक्टर

अपने करियर के दौरान ऋषभ टंडन कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे थे। वह टीवी एक्ट्रेस सारा खान के साथ कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आए थे। एक बार सारा खान की सिंदूर लगी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद दोनों की शादी की खबरें फैल गई थीं। हालांकि सारा ने बाद में इन अफवाहों को गलत बताया था लेकिन ये बात सामने आई थी कि दोनों का लंबे समय तक अफेयर चला था।

रूस की ओलेस्या नेडोबेगोवा से की थी शादी

-ऋषभ टंडन ने बाद में रूस की ओलेस्या नेडोबेगोवा से शादी की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ओलेस्या से उनकी पहली मुलाकात उज्बेकिस्तान में हुई थी, जहां वह उनकी एक डिजिटल सीरीज की लाइन प्रोड्यूसर थीं। यही मुलाकात आगे चलकर प्यार में बदल गई थी।

-जानकारी के अनुसार ऋषभ कई गानों पर काम कर रहे थे, जो उनके निधन के चलते अधूरे रह गए। फैंस और दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें एक नेक इंसान और भावुक कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+