Rishabh Tandon Death: बॉलीवुड में फिर पसरा मातम, फेमस एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन की मौत, जानें कैसे गई जान
Rishabh Tandon Death: बॉलीवुडके मशहूर एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन को लेकर एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऋषभ टंडन का बहुत ही कम उम्र में निधन हो गया है।
मशहूर एक्टर-सिंगर ऋषभ टंडन की मौत
आपको बता दें कि एक्ट-सिंगर ऋषभ टंडन को उनके स्टेज नाम 'फकीर' से जाना जाता था। ऋषभ टंडन ने गत 21 अक्टूबर 2025 को इस दुनिया को अचानक ही अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।

दिल का दौरा पड़ने से हुई ऋषभ टंडन की मौत
ये दुखद खबर सबसे पहले पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस खबर के सामने आते ही बॉलीवुड से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ऋषभ की मौत से सदमे में हैं।
दिल्ली में परिवार के साथ मनाई थी दीवाली
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ टंडन दीवाली सेलिब्रेशन के लिए मुंबई से दिल्ली अपने परिवार के पास आए थे। यहीं पर उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। उनके एक करीबी दोस्त ने इस बात की पुष्टि की है कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उनका निधन हो गया था।
-आपको बता दें कि ऋषभ टंडन की मौत की खबर सामने आने के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
कौन थे ऋषभ टंडन?
-ऋषभ टंडन न केवल एक टैलेंटेड सिंगर और कंपोजर थे, बल्कि उन्होंने अभिनय में भी अपनी पहचान बनाई थी। वह Fakir-Living Limitless और Rashna: The Ray of Light जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उनके शांत स्वभाव और कला के प्रति गहरे समर्पण ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दिलाई थी।
-ऋषभ टंडन अपने गानों और आत्मीय आवाज के लिए जाने जाते थे। उनके मशहूर ट्रैक्स में ये आशिकी, चांद तू, धू धू कर के और फकीर की जुबानी शामिल हैं। उनका गाना फकीर उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित हुआ था।
जानवरों से था गहरा लगाव
संगीत के साथ-साथ ऋषभ टंडन अपने पालतू जानवरों से बेहद प्यार करते थे। उनके मुंबई स्थित घर में कई बिल्लियां, कुत्ते और पक्षी रखे हुए थे। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पालतू दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर करते थे।
अधूरे रह गए ऋषभ टंडन के ये प्रोजेक्ट्स
दिवंगत ऋषभ टंडन के करीबी सूत्रों के अनुसार सिंगर मौत से पहले कई नए गानों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। ये सभी अब अधूरे रह गए। वहीं उनके फैंस और सह कलाकार उन्हें एक संवेदनशील इंसान और सच्चे कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications