500 करोड़ कमाने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'कांतारा चैप्टर 1', आ गई स्ट्रीमिंग डेट

Kaantara Chapter 1 OTT Release Date: 5 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'Kantara: Chapter 1' ने शुरुआत से ही सुर्खियाँ बटोर ली हैं। यह 2022 की सुपरहिट फिल्म 'Kantara' का प्रीक्वल है, और ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमाने से महज चंद कदम दूर है।

यह फिल्म सिर्फ कर्नाटक या दक्षिण भारत तक सीमित नहीं रही - हिंदी‑भाषी दर्शकों ने भी इसे शानदार रिस्पॉन्स दिया है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने ही संकेत दे दिए थे कि बॉक्स ऑफिस पर यह रिकॉर्ड बना सकती है। विशेष रूप से हिंदी भाषी क्षेत्र में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे यह ज्यादा‑से‑ज्यादा दर्शकों तक पहुंच पाई है।

Kaantara Chapter 1 ott release date

नए प्रयोग - पंजाबी गाना और दर्शकों से जुड़ाव
इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने हिंदी भाषी दर्शकों को आकर्षित करने के लिए खास कदम उठाए हैं। उन्होंने पंजाबी गायक Diljit Dosanjh के साथ एक गाना रिकॉर्ड कराया है, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस प्रकार फिल्म ने सिर्फ एक क्षेत्रीय प्रदर्शन नहीं, बल्कि व्यापक जुड़ाव की दिशा पकड़ी है।

OTT राइट्स में बड़ी डील
फिल्म की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइट्स को लेकर भी बड़ी खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के OTT राइट्स लगभग ₹125 करोड़ में बेचे गए हैं, जो किसी भी कन्नड़ फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म फिल्म 30 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में oneindia hindi भी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

'Kantara: Chapter 1' ने न केवल एक क्षेत्रीय फिल्म से आगे निकलते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, बल्कि व्यवसायिक दृष्टि से भी शानदार शुरुआत दी है। पंजाबी गाने, हिंदी बाज़ार में रिसर्च, OTT राइट्स की बड़ी डील - ये सभी संकेत हैं कि यह फिल्म सिर्फ एक रिलीज नहीं, एक घटना बन रही है। अब देखने वाली बात होगी कि कितनी तेजी से यह फिल्म आगे बढ़ती है और किन रिकॉर्ड्स को छूती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+