43 की ये महिला सिंगर दूसरी बार करने जा रहीं शादी, तलाक के 7 साल बाद फिर बनेंगी दुल्हन, कौन है होने वाला पति?
Rimi Tomy: मलयालम फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस रिमी टॉमी की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। अपनी सुरीली आवाज और शानदार अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली रिमी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। खास बात ये है कि उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर करके इस खुशखबरी का खुलासा किया है। पहली शादी टूटने के करीब सात साल बाद रिमी टॉमी ने फिर से जीवन की नई शुरुआत करने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने होने वाले पति के बारे में भी कई दिलचस्प बातें बताई हैं।
कौन हैं रिमी टॉमी के होने वाले पति लिबिन मैथ्यू?
रिमी टॉमी ने अपने व्लॉग में बताया कि उनकी जिंदगी में आए नए शख्स का नाम लिबिन मैथ्यू है। वह मुंबई में रहते हैं और पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं। रिमी ने अपने होने वाले पति के बारे में बात करते हुए साफ किया कि वह न तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और न ही कोई मशहूर सेलिब्रिटी हैं।

'लिबिन न तो एक्टर हैं, न सिंगर और न ही करोड़पति'
-सिंगर रिमी टॉमी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि लिबिन न तो एक्टर हैं, न सिंगर और न ही करोड़पति। उनके लिए सबसे ज्यादा मायने इस बात के हैं कि सामने वाला इंसान उन्हें समझे, उनकी परवाह करे और उनके साथ अच्छा व्यवहार करे।
-रिमी ने ये भी बताया कि जीवनसाथी चुनना कोई छोटा फैसला नहीं है। उन्होंने काफी सोच-विचार करने के बाद लिबिन को अपना हमसफर बनाने का निर्णय लिया है। उनके मुताबिक, जिंदगी में दौलत और शोहरत से ज्यादा जरूरी प्यार, अपनापन और मानसिक शांति है।
नवंबर 2026 में शादी करेंगी रिमी टॉमी
रिमी टॉमी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में सिर्फ अपनी दूसरी शादी का ऐलान ही नहीं किया बल्कि फैंस के साथ शादी का कार्ड भी शेयर किया है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी नवंबर 2026 में होने वाली है। हालांकि इस नई शुरुआत को लेकर फैंस के बीच अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। रिमी के इस खुलासे के बाद उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके इस फैसले को जिंदगी में आगे बढ़ने और दोबारा खुशियां तलाशने की खूबसूरत शुरुआत बताया है।
साल 2008 रिमी की में हुई थी पहली शादी, 2019 में लिया तलाक
-रिमी टॉमी की पहली शादी साल 2008 में बिजनेसमैन रॉयस किझाकूडन से हुई थी। दोनों ने 27 अप्रैल 2008 को त्रिशूर के लॉर्ड कैथेड्रल में शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ साल बाद उनके रिश्ते में दूरियां आने लगीं।
-करीब 11 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। साल 2019 में रिमी और रॉयस ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। इसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। अब तलाक के 7 साल बाद रिमी की दूसरी शादी की खबर ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है।
एक्स हसबैंड की तस्वीरें शेयर करने पर रिमी ने लगाई फैंस को फटकार
-दूसरी शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने रिमी टॉमी के पूर्व पति रॉयस किझाकूडन की तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दीं। इस बात से सिंगर खुश नहीं दिखीं। उन्होंने अपने व्लॉग में इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों से ऐसा न करने की अपील की।
-रिमी टॉमी ने कहा कि उन्होंने कई ऐसी पोस्ट देखी हैं, जिनमें उनके एक्स हसबैंड की तस्वीरें लगाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि जब दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था तो अब रॉयस को इस तरह चर्चा में लाने की क्या जरूरत है?
-सिंगर ने ये भी बताया कि उनके पूर्व पति को उनसे भी अच्छा जीवनसाथी मिल चुका है और वह अपनी जिंदगी में खुश हैं। ऐसे में लोगों को उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए। रिमी की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि वह अपने पुराने रिश्ते को पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुकी हैं और चाहती हैं कि उनके पूर्व पति की निजी जिंदगी का भी सम्मान किया जाए।
टीवी होस्ट से सिंगर और एक्ट्रेस तक ऐसा रहा रिमी का सफर
-रिमी टॉमी मलयालम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन पर म्यूजिक कार्यक्रमों को होस्ट करके की थी। अपनी एनर्जी और खास अंदाज की वजह से उन्होंने जल्द ही दर्शकों के बीच पहचान बना ली।
-साल 2002 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म 'मीसा माधवन' के गाने 'चिंगमासम वन्नू चेर्ननल' से उन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर अपना सफर शुरू किया था। इस गाने के बाद उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई और उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई।
-सिंगिंग के बाद रिमी टॉमी ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। साल 2013 में निर्देशक आशिक अबू की फिल्म '5 सुंदरिकल' से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा वह टेलीविजन की दुनिया में भी एक्टिव हैं। फिलहाल वह पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो 'फ्लावर्स टॉप सिंगर' में जज की भूमिका निभा रही हैं। अब करियर में सफलता हासिल करने के बाद रिमी अपनी निजी जिंदगी में भी एक नई शुरुआत करने जा रही हैं। ऐसे में उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
