पूर्व पति राकेश को शमिता संग रोमांस करते देख रिद्धि ने कही ये बात, कमेंट वायरल
मुंबई, 16 फरवरी: बीते साल बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के बाद से ही शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच अफेयर की खबरें हैं, जिसे दोनों ने दबी जुबान में कुबूला भी है। शमिता ने कुछ दिन पहले खत्म हुए टीवी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। शो का सीजन पूरा होने के बाद शमिता इन दिनों राकेश के साथ वक्त गुजर रही हैं। दोनों का एक रोमांटिक वाडियो सामने आया है। इस पर काफी लोगों ने कमेंट किया है लेकिन राकेश की पूर्व पत्नी, अभिनेत्री रिद्धि डोगरा का कमेंट सबका ध्यान खींच रहा है।

राकेश ने शेयर किया है वीडियो
शमिता शेट्टी और राकेश ने वेलेंटाइन डे सेलीब्रेट किया है। राकेश बापट ने शमिता शेट्टी के साथ वेलेंटाइन डे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में शमिता शेट्टी राकेश बापट समंदर के बीच में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में राकेश बापट और शमिता शेट्टी काफी रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म गहराईयां का गाना 'तू मर्ज है तू दवा है' बज रहा है।

रिद्धि ने किया ये कमेंट
राकेश और रिद्धि के वीडियो को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो पर राकेश बापट की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा ने भी कमेंट किया है। रिद्धि डोगरा ने भगवान तुम दोनों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे। अपने कमेंट में उन्होंन नजर ना लगने वाला इमोजी भी बनाया है। रिद्धि डोगरा का ये कमेंट सोशल यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

रिद्धि ने पहले भी की है शमिता-राकेश पर बात
रिद्धि डोगरा ने पूर्व पति राकेश और शमिता के रिश्ते पर कुछ समय पहले भी बात की थी। उन्होंने कहा था, अगर इस रिश्ते से राकेश खुश हैं तो वह भी खुश हैं। यह उनका निजी मामला है। मैं राकेश और शमिता के लिए खुश हैं और उनको शुभकामनाएं दूंगी। बता दें कि रिद्धि भी अभिनेत्री हैं।

लगातार चर्चा में है राकेश और शमिता का रिश्ता
बीते साल बिग बॉस ओटीटी में रहने के दौरान शमिता शेट्टी और राकेश बापट की नजदीकियों ने सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद भी दोनों साथ हैं। शमिता और राकेश ने एक-दूसरो को पसंद करने की बात को स्वीकारा है और अब दोनों साथ में काफी समय गुजार रहे हैं। राकेश बापट ने फिल्म 'तुम बिन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इसके बाद राकेश का करियर बहुत खास नहीं चला। वहीं शमिता शेट्टी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुपहहिट फिल्म मोहब्बतें से की थीं लेकिन इसके बाद उनकी फिल्में ज्यादा नहीं चलीं।












Click it and Unblock the Notifications