'अकेले में होते तो..,' जब मशहूर हॉलीवुड एक्टर ने शिल्पा शेट्टी को सरेआम किया KISS, गोद में लिया और फिर...

Shilpa Shetty Controversy: शिल्पा शेट्टी उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग बेहद तगड़ी है। एक्ट्रेस की फिटनेस के तो फैंस दीवाने हैं। शिल्पा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं। मगर फिल्मों के साथ-साथ कंट्रोवर्सी से भी एक्ट्रेस का पुराना नाता रहा है। आज बात करते हैं एक ऐसी ही कंट्रोवर्सी की, जिसके बारे में शायद कम ही लोगों को मालूम है मगर जिसने तब जमकर बवाल जरूर मचाया था।
(वीडियो-नीचे)

शॉक हो गई थीं शिल्पा
सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की इस कंट्रोवर्सी का क्लिप भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी को एक एक्टर ने सरेआम सबके सामने चूम लिया था। ये देखने के बाद एक्ट्रेस भी शॉक्ड हो गईं और उन्हें समझ ही नहीं आया कि वे क्या करें।

Richard gere kissed Shilpa Shetty

मामला है साल 2007 का, जब शिल्पा शेट्टी राजस्थान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम में मंच पर आई थीं। स्टेज पर वे अकेली नहीं थीं बल्कि उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेयर भी थे।

जब अभिनेत्री को सरेआम किया KISS
देखते ही देखते शिल्पा को रिचर्ड ने सरेआम स्टेज पर किस कर लिया। हैरत की बात है कि रिचर्ड यहीं नहीं रुके और फिर उन्होंने ऐसी हरकत की, जिसकी न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश में आलोचना होने लगी। लोगों ने इस घटना को अश्लील बताया था।

क्या बोले लोग?
अब सोशल मीडिया पर जब ये पुराना क्लिप वायरल हो रहा है तो लोग इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि राज कुंद्रा भाई... आपने तो सह लिया मगर मैं होता तो कभी ना सहता। एक और ने कहा कि अगर अकेले में होते ये तो पता नहीं क्या कर लेते। सरेआम इस तरह की हरकत बर्दाश्त के लायक नहीं है।

Richard gere kissed Shilpa Shetty

बुरा फंसी थी शिल्पा
मगर फिर मुंबई की अदालत ने 2007 के इस चुंबन विवाद पर अहम फैसला देते हुए एक्ट्रेस को इस मसले पर राहत दे दी। कोर्ट ने कहा था कि शिल्पा ने कोई अश्लीलता नहीं फैलाई। कोर्ट ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में छेड़खानी का शिकार हो रही किसी महिला को ऐसी घटना में उसकी संलिप्तता नहीं कहा जा सकता। साथ ही महिला के खिलाफ मुकदमा भी नहीं चलाया जा सकता।

यहां देखिये विवादित वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+