"रिया चक्रवर्ती का करियर उनकी बिना किसी गलती के बर्बाद हो गया" बड़े फिल्‍म मेकर ने बोली ये बात

मुंबई, 06 जुलाई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लगातार परेशानियां झेल रही है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधी केस से नाम जुड़ने के बाद रिया चक्रवर्ती का करियर ग्राफ भी नीचे जा चुका है वहीं अब लग रहा है कि रिया का फिल्‍मी करियर फिर से पटरी पर आने वाला है क्‍योंकि रिया चक्रवर्ती के बारे में मशहूर निर्माता राणा सरकार ने बड़ी बात बोली है।

टॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं रिया

टॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं रिया

बता दें रिया चक्रवर्ती जल्‍द टॉलीवुड में एंट्री लेने वाली है क्योंकि बंगाली फिल्म निर्माता राणा सरकार ने हाल ही में एक फिल्म स्क्रिप्‍ट के साथ उनसे संपर्क साधा है।

एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती 'बेहतर हकदार'

एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती 'बेहतर हकदार'

अंजन दत्त की फिल्म रंजना अमी अर अशबोना के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले राणा सरकार ने कहा कि रिया उनकी आगामी फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए एकदम फिट हैं। उन्होंने बॉलीवुड में उनके करियर का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती 'बेहतर पाने हकदार' हैं।

रिया चक्रवर्ती को राणा ने बर्थडे विश करते हुए दिया था संकेत

रिया चक्रवर्ती को राणा ने बर्थडे विश करते हुए दिया था संकेत

रिया हाल ही में अपना 30वां जन्‍मदिन मनाया है। राणा ने उनके जन्मदिन पर एक ट्वीट के जरिए रिया को बंगाली फिल्म उद्योग में इनवाइट करते हुए जन्मदिन मुबारक हो लिखा था। उन्‍होंने लिखा था शो चलते रहना चाहिए। कोलकाता आओ और हमारे साथ #BengaliCinema #Tollywood में शामिल हों।

रिया अच्छी बांग्ला बोलती है

रिया अच्छी बांग्ला बोलती है

अपने ट्वीट के बारे में बात करते हुए राणा ने ओटीटीप्ले को बताया कि वह एक फिल्म के लिए रिया के मैनेजर के संपर्क में हैं। जबकि रिया ने अभी तक अपना निर्णय नहीं लिया है। उन्‍होंने कहा हमारे पास एक तैयार स्क्रिप्ट है और वह मुख्य पात्रों में से एक के साथ पूरी तरह फिट बैठती है। यह विश्वासघात की कहानी है। रिया अच्छी बांग्ला बोलती है और इससे मदद मिलेगी। मैंने उनका अभिनय देखा है।

मुंबई में भी रोल नहीं मिल रहे हैं

मुंबई में भी रोल नहीं मिल रहे हैं

फिल्‍म निर्माता राणा ने कहा मुझे लगता है कि रिया के करियर को उसकी बिना किसी गलती के खतरे में डाला जा रहा है। वह बहुत परेशानी से गुज़री और उन्हें मुंबई में भी रोल नहीं मिल रहे हैं। वह किसी की प्रेमिका होने और बंगाली होने के कारण भुगत रही है। मुझे वास्तव में लगता है कि वह बेहतर की हकदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+