ड्रग्स केस के बाद से रिया चक्रवर्ती को नहीं मिल रहा फिल्मों में काम, बोलीं- 'डायरेक्टर्स लेने में डरते हैं'
Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ता दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। लेकिन साल 2020 में हुई एक्टर की मौत के बाद रिया की जिंदगी तहस-नहस हो गई थी। उन पर आरोप लगा था कि सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया गया है। इसके अलावा रिया को ड्रग्स मामले में एक महीना जेल भी बिताना पड़ा।
ड्रग्स मामले के बाद हर किसी ने सुशांत की मौत का आरोपी रिया चक्रवर्ती का मान लिया था और इसका असर एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ में भी पड़ा। उन्हें किसी भी डायरेक्टर ने फिल्म देने से मना कर दिया था। यहां तक कि कोई सेलिब्रिटी भी इस मामले के बाद से रिया को किसी भी पार्टी में इनवाइट में नहीं करते।

हाल ही में मिड डे को दिए इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने बताया कि कैसे ड्रग्स मामले की वजह से उनका एक्टिंग करियर डूबने की कगार पर है। अब इस पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की। रिया ने कहा, 'लोग अब मुझे फिल्मों में लेने से डरते हैं। लेकिन मैं अब भी यही उम्मीद करती हूं कि सब जल्द से जल्द ठीक हो जाए।'
इस बारे में बात करते हुए रिया चक्रवर्ती ने आगे कहा कि, 'पहले के मुकाबले काफी चीजें बेहतर हो गई हैं सही बताऊं तो अब ट्रोल्स मुझे टार्गेट नहीं करते हैं। भले ही साल 2020 में बहुत कुछ खत्म हो गया। लेकिन समय के साथ सब खत्म हो जाएगा। यह सब ज्यादा दिनों तक नहीं रहता हैं।'
रिया चक्रवर्ती ने आगे बताया कि उस कठिन समय में सबसे ज्यादा उनके खास दोस्तों और परिवार वालों ने उनका साथ दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, 'इनका साथ मिलना मेरे लिए ताकत है। कठिन समय में इन लोगों ने आर्थिक रूप से भी मदद की और मुझे संभाला।' इससे पहले रिया ने कहा था कि, वह भारत के कानून पर भरोसा रखती हैं और अब सब एजेंसी तय करेंगी। बता दें कि, रिया चक्रवर्ती भले ही पिछले कई सालों से भले ही फिल्मों में नजर नहीं आई लेकिन रियलिटी शो रोडिज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications