क्रिकेटर झूलन गोस्‍वामी के संन्‍यास लेने के बाद एक्‍ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लिखी ये पोस्‍ट

क्रिकेटर झूलन गोस्‍वामी के संन्‍यास लेने के बाद एक्‍ट्रेस अनुष्का शर्मा ने लिखी ये पोस्‍ट

नई दिल्‍ली, 24 सितंबर: भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की धुरंधर गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी ने शनिवार को अपने करियर का आखिरी मैच खेला। झूलन गोस्वामी जिन्‍होंने अपने इं‍टरनेशनल किक्रेट करियर में कई रिकार्ड बनाए उनके किक्रेट से संन्‍यास लेने के ऐलान के बाद एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने काफी भाुवक होते हुए एक पोस्‍ट लिखी है ।

अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्‍म में नजर आएंगी

अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्‍म में नजर आएंगी

बता दें अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में उनका किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्‍म की शूटिंग में अनुष्‍का इन दिनों काफी बिजी हैं। आए दिन शूटिंग से जुड़ी फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। वहीं अब अनुष्‍का शर्मा ने झूलन गोस्वामी को अपना रोल मॉडल बताते हुए एक भावुक पोस्‍ट लिखी है। जो जमकर वायरल हो रही है।

अनुष्‍का शर्मा ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखी ये पोस्‍ट

अनुष्‍का शर्मा ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखी ये पोस्‍ट

अनुष्‍का शर्मा ने अपने इंस्‍टाग्राम पर झूलन गोस्‍वामी की बॉलिंग करते हुए एक आकर्षक फोटो शेयर की है। अनुष्‍का ने फोटो शेयर करते हुए लिखा प्रेरणादाई, रोल मॉडल, एक लीजेंड आपका नाम इतिहास में सदा अमर रहे। थैंक्‍यू झूलन गोस्‍वामी। भारतीय किक्रेट को गेम चेंजर बनाने के धन्‍यवाद। साथ में एक्‍ट्रेस अनुष्‍का ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

अनुष्‍का ने इस फिल्‍म के लिए बहुत प्रैक्टिस

अनुष्‍का शर्मा फिल्‍म 'चकदा एक्सप्रेस' में झूलन गोस्‍वामी के रोल में नजर आएंगी। भारतीय महिला टीम को कई मैचों में जीत दिलाने वाली झूलन पर आधारित इस फिल्‍म के लिए अनुष्‍का ने धूप में कई घंटे मैच पैक्टिस भी की है, दौड़ भी लगाई है। इस फिल्‍म के लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रही हैं।

झूलन गोस्‍वामी ने लॉर्ड्स के मैदान में खेला अपना आखिरी मैच

झूलन गोस्‍वामी ने लॉर्ड्स के मैदान में खेला अपना आखिरी मैच

बता दें इंडियन किक्रेटन झूलन गोस्वामी शनिवार को अपने करियर का आखिरी मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान में खेला। इग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में अंतरराष्ट्रीय करियर की आखिरी बैटिंग की। झूलन जब अपना बल्‍ला लेकर मैदान में उतरी तो इंग्लैंड के खिलाड़ियों और अंपायर ने झूलन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और दोनों ही टीमों ने उनके लिए तालियां बजाई। जिसके बाद झूलन गोस्‍वामी भावुक दिखीं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+