औलाद को लेकर बदनसीब रहीं रेखा, ना मिला प्यार और ना पैदा हुआ बच्चा, 3 महीने में ही पति ने कर दिया था ऐसा हाल

Rekha Tragic Life: हिंदी फिल्मों की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका नाम जुड़ता रहा है। हालांकि रेखा ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से लव मैरिज की थी लेकिन उनकी ये शादी दर्दनाक बन गई थी।

अमिताभ बच्चन थे रेखा का पहला प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा को सबसे पहले अपने को-एक्टर अमिताभ बच्चन से प्यार हो गया था। कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की शुरुआत साल 1976 में हुई थी। दोनों उस समय फिल्म दो अनजाने में काम कर रहे थे। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। हालांकि अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे। जया बच्चन उनकी जिंदगी में आ चुकी थीं। ऐसे में रेखा और बिग बी के बीच कोई रिश्ता नहीं बन पाया था।

rekha

बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से रेखा ने की थी शादी
आपको बता दें कि एक्ट्रेस रेखा ने 4 मार्च 1990 को दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी लेकिन शादी के 7 महीने बाद ही पति ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि पति की मौत को लेकर रेखा ने आज तक किसी से कुछ नहीं कहा है। रेखा का कोई बच्चा भी नहीं है। वह औलाद के मामले में बदनसीब रही हैं।

शादी के कुछ दिन बाद ही रेखा ने पति से बना ली थी दूरी
यासिर उस्मान की किताब 'रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी' में बताया गया है कि रेखा ने शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति मुकेश अग्रवाल से दूरी बना ली थी। कहा जाता है कि वह अपने पति मुकेश से शादी के तीन महीने बाद ही बोर हो गई थीं। इसके बाद अचानक ही अक्टूबर 1990 में ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था।

मुकेश अग्रवाल को था पार्टी का शौक
मुकेश अग्रवाल दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन थे। उनकी कंपनी हॉटलाइन किचन का सामान बनाती थी। मुकेश को फिल्मी हस्तियां बहुत अच्छी लगती थीं और इसलिए वो अपनी पार्टियों में फिल्मी सितारों को बुलाते थे। मशहूर डिजाइनर बीमा रमानी मुकेश अग्रवाल और रेखा की कॉमन दोस्त थीं। रेखा अक्सर उनसे मिलने जाती थी और यहीं उनकी मुकेश से मुलाकात हुई थी।

पति की इस बात से परेशान थीं रेखा
शादी के बाद रेखा अपने फिल्मी करियर के चलते मुंबई में रहती थीं और मुकेश को अपने बिजनेस के लिए दिल्ली में रहना पड़ता था। रेखा अक्सर अपने पति मुकेश से मिलने के लिए दिल्ली जाती थीं। हालांकि मुकेश के प्रभावशाली लोगों और फिल्मी कलाकारों से मिलने की चाहत रेखा को परेशान करने लगी थी। ऐसे में धीरे-धीरे उन्होंने अपने पति से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।

rekha

मुकेश के जीवन में बढ़ रहा था तनाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अग्रवाल नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी रेखा शादी के बाद फिल्मों मे काम करें। वह चाहते थे कि रेखा उन्हें बिजनेस में मदद करें। वहीं रेखा अपने करियर को खत्म करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। शादी के बाद मुकेश का बिजनेस भी लगातार घाटे में जा रहा था। ऐसे में वह भी परेशान रहने लगे थे। मुकेश और रेखा में काफी बहस होने लगी थी। मुकेश के जीवन में तनाव बढ़ता ही जा रहा था। रेखा भी इस शादी से खुश नहीं थी और उन्होंने मुकेश से तलाक लेने के लिए अर्जी लगा दी थी।

शादी के 11 महीने बाद मुकेश ने कर लिया था सुसाइड
शादी के 11 महीने बाद ही मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी वजह डिप्रेशन बताई जा रही थी और ये भी कहा जा रहा था कि मुकेश अग्रवाल बिजनेस के नुकसान में जाने और रेखा से अलगाव के चलते परेशान रहने लगे थे। आपको बता दें कि रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने अपनी पत्नी के दुपट्टे से ही खुद को फांसी लगा ली थी। पति की मौत के बाद रेखा ने दूसरी शादी नहीं की। हालांकि रेखा ने अपने पति की मौत को लेकर कभी भी कोई बात नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+