हम धन्य हैं! Amitabh Bachchan ने मम्मी-पापा को लेकर पहली बार कही ये बात, वायरल हो रहा पोस्ट
Amitabh Bachchan post: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के प्रति हमेशा गहरा स्नेह और आभार व्यक्त किया है। अपने बिजा शेड्यूल के बावजूद भी अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अकसर अपने विचार और थॉट्स शेयर करने के लिए वक्त निकाल ही लेते हैं।
अब हाल ही में केबीसी 16 को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता को लेकर अपने विचार शेयर किये हैं। एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

अमिताभ बच्चन पर माता-पिता का प्रभाव
हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में अमिताभ ने बताया कि कैसे माता-पिता की शिक्षाएं हमारे जीवन भर हमारे साथ रहती हैं। उन्होंने लिखा कि हमारे माता-पिता और उनका पालन-पोषण हमारा जीवन बन जाता है... हम हर कदम पर उनका जिक्र करते हैं... 'मेरे माता-पिता किसी भी/इस/उस/जो भी स्थिति में क्या करते?' और समाधान आपके सामने होता है...
इसके बाद एक्टर ने कहा कि हम धन्य हैं, कि वे, हमारे माता-पिता, अपने आशीर्वाद और प्यार में हमारे बीच रहते हैं... मैं उन्हें कभी भी खुद से या किसी भी स्थिति से बहुत दूर नहीं रखता। अमिताभ के ये विचार सोशल मीडिया पर फैंस को काफी इंप्रेस कर रहे हैं।
हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की विरासत
अमिताभ का जन्म प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन और सामाजिक कार्यकर्ता तेजी बच्चन के घर हुआ था, जो भारत की आजादी से पहले मनोविज्ञान पढ़ाती थीं। हरिवंश राय का निधन 18 जनवरी, 2003 को हुआ, जबकि तेजी का निधन 21 दिसंबर, 2007 को हुआ। दंपति के दो बेटे थे अमिताभ और अजिताभ बच्चन।
अमिताभ के माता-पिता की विरासत आज भी उन्हें प्रेरित करती है। साहित्य और समाज में उनके योगदान ने उनके जीवन और करियर पर अमिट छाप छोड़ी है।
हरिवंश राय बच्चन की सलाह
अपने बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी में आ रही परेशानियों के बीच अमिताभ ने अपने दिवंगत पिता की एक सलाह को एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया। उन्होंने हिंदी में लिखा था कि T 5125 - 'जब तक जीवन है, संघर्ष है।' पूज्य बाबूजी द्वारा सिखाई गई सीख।
ये बात उनके पिता द्वारा उनमें डाले गए लचीलेपन को दिखाती है। ये जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए जरूरी ताकत की याद दिलाता है।
केबीसी 16 से अमिताभ की कमाई
कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन के बाद शो से संन्यास लेने के संकेत देने के बावजूद अमिताभ ने लोगों की मांग के चलते 16वें सीजन में वापसी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो होस्ट करने के लिए उन्हें हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। हालांकि, इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शो फैंस के बीच खूब लोकप्रिय है। शो की रेटिंग काफी शानदार है। इससे लोग न सिर्फ एंटरटेन होते हैं बल्कि फैंस को इस शो से बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications