अमिताभ बच्चन की बर्थडे पार्टी में रेखा ने खुद को बाथरूम में कर लिया था बंद और फिर जो हुआ.....

Rekha and Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा के रिश्ते से जुड़ी कई तरह की खबरें आज भी सुनने को मिलती हैं। कहते हैं कि एक समय पर अमिताभ बच्चन और रेखा रिलेशनशिप थे। ये बात खुद अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन को भी पता थी और यही वजह है कि वह आज भी रेखा को बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।

रेखा और अमिताभ बच्चन
रेखा और अमिताभ बच्चन के कई किस्से काफी पॉपुलर भी हुए थे जिनमें से एक अमिताभ बच्चन की बर्थडे पार्टी का किस्सा था। इस बर्थडे पार्टी में रेखा पहुंची थीं लेकिन उन्होंने खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया था और उसके बाद जो हुआ था वो सबको हैरान कर सकता है।

rekha

अमिताभ बच्चन की बर्थडे पार्टी में रेखा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर 2002 को मुंबई के जे डब्ल्यू मैरियट होटल में अपना 60वां जन्मदिन मना रहे थे। कहा जाता है कि बिग बी की इस पार्टी में रेखा ने फरजाना के साथ बिन बुलाए मेहमान की तरह एंट्री की थी। रेखा को पार्टी में देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे।

रेखा ने खुद को वॉशरूम में कर लिया था बंद
अमिताभ बच्चन की पार्टी में रेखा के पहुंचते ही ये खबर आग की तरह चारों तरफ फैलने लगी थी। कुछ ही समय में मीडिया भी पार्टी में पहुंच गई थी। मीडिया ने जैसे ही रेखा की फोटो लेने और उनसे बात करने के लिए उनका पीछा किया तो एक्ट्रेस घबरा गईं और उन्होंने होटल के रिसेप्शन में मौजूद वॉशरूम में खुद को बंद कर लिया था।

मीडिया के चले जाने तक बाथरूम में बंद थीं रेखा
कहा जाता है कि रेखा का सोचना था कि अगर उनको इस तरह से बिग बी की पार्टी में देख लिया जाएगा तो लोग इसका गलत मतलब निकालने लगेंगे। मीडिया के होटल से चले जाने तक रेखा ने खुद को वॉशरूम में बंद रखा था और काफी देर बात बाहर निकली थीं।

1973 में हुई थी जया और अमिताभ बच्चन की शादी
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने साल 1973 में जया बच्चन के साथ शादी की थी। जया से शादी करने से पहले तक बिग बी का नाम रेखा के साथ जोड़ा जाता था। कहा जाता है कि शादी के बाद भी रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर के चर्चे होते थे। हालांकि जया बच्चन ने खुद रेखा को अपने पति अमिताभ बच्चन से दूर रहने की हिदायत तक दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+