क्या रेखा ने ऐश्वर्या राय को बच्चन परिवार से कर दिया दूर? सामने आई ऐसी बात, बिग बी से जुड़ा है कनेक्शन
Rekha and Aishwarya Rai: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा भले ही बच्चन परिवार से दूर रहती हों लेकिन उस फैमिली की बहू ऐश्वर्या राय के काफी करीब और इस बाते के सबूत बार बार सामने आए हैं। रेखा और ऐश्वर्या राय की बॉन्डिंग बहुत अच्छी है।
रेखा और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की बॉन्डिंग
रेखा अक्सर कई इवेंट्स पर ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या से बात करती नजर आती हैं। कई तस्वीरों और वीडियोज में भी रेखा और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की खूबसूरत बॉन्डिंग आपको साफ नजर आ सकती है। रेखा ऐश्वर्या राय के साथ साथ उनकी बेटी आराध्या पर भी प्यार बरसाती नजर आती हैं।

रेखा से नजदीकी के कारण बच्चन परिवार से दूरी
रेखा और ऐश्वर्या राय के बीच इस तरह के प्यार और लगाव को देख लोगों का मानना है कि हो सकता है कि इसी वजह से ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच दूरी आ गई है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रेखा से नजदीकी के कारण ही बच्चन परिवार ने बहू ऐश्वर्या राय को अपनी जिंदगी से दूर कर दिया है।
जया बच्चन और रेखा के बीच तकरार
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन जया बच्चन को रेखा से सख्त नफरत है। दरअसल एक समय ऐसा था जब रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की जमकर चर्चा होती थी। अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे लेकिन रेखा के साथ उनके रिलेशन को लेकर कई तरह की बातें सामने आती थीं।
जया बच्चन ने अपनी बहू से बनाई दूरी
हालांकि अमिताभ बच्चन और रेखा ने कैमरे के सामने कभी अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं कही। यही कारण है कि जया बच्चन रेखा को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश्वर्या राय के साथ रेखा की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए ही जया बच्चन ने अपनी बहू से दूरी बना ली है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
कई रिपोर्ट्स में तो ये भी कहा गया था कि जया बच्चन को अपने बेटे अभिषेक बच्चन के लिए ऐश्वर्या राय कभी भी पसंद नहीं थीं। शादी के बाद से ही सास और बहू के बीच कई बार तकरार देखी गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जल्द ही एक दूसरे को तलाक देने वाले हैं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications