Rekha Birthday Special: रेखा के साथ साये की तरह रहती है यह महिला, लेस्बियन पार्टनर होने का भी हो चुका है दावा!
Rekha Birthday Special: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रेखा आज भी अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा में रहती हैं। कांजीवरम साड़ी और लक-दक जेवर और मेकअप में एक्ट्रेस की सुंदरता देखते ही बनती है। 80 के दशक में रेखा का नाम कई बॉलीवुड एक्टर्स के साथ जुड़ा। इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर जितेंद्र और राज बब्बर भी शामिल हैं। हालांकि, रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन यह शादी लंबे समय तक चल नहीं सकी। सदाबहार एक्ट्रेस की जिंदगी में पिछले 4 दशक से एक महिला साये की तरह साथ रहती है।
रेखा के साथ हर इवेंट में नजर आने वाली महिला फरजाना उनकी सेक्रेटरी है। कहा जाता है कि फरजाना पर ही वह आंख बंद कर विश्वास करती हैं। उनके बेडरूम में जाने की इजाज़त सिर्फ फरजाना को ही है। यहां तक कि रेखा से मिलने से पहले भी ज्यादातर लोगों को पहले उनकी सेक्रेटरी से ही फोन से संपर्क करना होता है। बर्थडे पर जानें यह खास किस्सा।

Rekha Birthday Special: फरजाना के साथ रेखा का रिश्ता
फेमस जर्नलिस्ट मोहनदीप की बुक 'यूरेखा' में रेखा की जिंदगी के बारे में विस्तार से लिखा गया है। इसमें रेखा के फिल्मी करियर, निजी जिंदगी के विवाद और लव अफेयर तक के बारे में लिखा गया है। पत्रकार ने अंदरुनी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि रेखा के अपनी सेक्रेटरी के साथ सेक्शुअल रिश्ते हैं। यह रिश्ता लेस्बियन पार्टनर की तरह है। हालांकि, न तो रेखा ने खुद कभी इसकी पुष्टि की है और न ही कभी इस पर खुलकर कुछ कहा है। जो भी है लेकिन यह सच है कि फरजाना और रेखा को अक्सर साथ देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: 'वो मर्दों को हिंट देती है, फंसाती है', इस सुपरस्टार की मां ने रेखा के बारे में सरेआम कही थी ऐसी बात
Rekha के साथ 45 साल से हैं फरजाना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रेखा की पहली बार फरजाना से मुलाकात 1980 में हुई थी। बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस उस समय यश चोपड़ा की चर्चित फिल्म सिलसिला की शूटिंग कर रही थीं और फरजाना सेट पर रेखा की हेयर स्टाइलिस्ट थीं। यहीं दोनों की दोस्ती गहरी हुई और फिर वह अपना काम छोड़कर रेखा की पर्सनल सेक्रेटरी बन गईं। कहा जाता है कि आउटडोर शूट पर हो या फिर कोई पब्लिक इवेंट, फरजाना हर जगह उनके साथ रहती हैं। यहां तक कि फरजाना रेखा के साथ ही उनके बंगले पुष्पावल्ली में भी रहती हैं।
यह भी पढ़ें: 'समंदर किनारे रेखा ने उस मर्द के साथ', उस पाकिस्तानी शख्स पर मरती थीं Rekha, फिर जो हुआ
रेखा और फरजाना का रिश्ता वाकई में बेहद गहरा है। राज्यसभा सांसद रहते हुए रेखा जब भी दिल्ली आती थीं, तो फरजाना को भी संसद परिसर में देखा जाता था। कहा जाता है कि एक्ट्रेस के फाइनेंस से लेकर हेल्थ और दवाइयों का ख्याल भी फरजाना ही रखती हैं।
नोट: Oneinidia Hindi ऐसे किसी दावे की पुष्टि नहीं करता है। हमने यहां सिर्फ किताब में प्रकाशित चीज़ों के हवाले से लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications