'समंदर किनारे रेखा ने उस मर्द के साथ', उस पाकिस्तानी शख्स पर मरती थीं Rekha, फिर जो हुआ

Rekha: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की प्रोफेशल लाइफ जितनी शानदार रही है, उनकी निजी जिंदगी में उतने ही उतार-चढ़ाव आए हैं। रेखा की की पर्सनल लाइफ हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही है।

रेखा की जिंदगी में आए ये मर्द
रेखा के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का अफेयर और मुकेश अग्रवाल के साथ शादी की चर्चा तो हमेशा होती रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों के अलावा रेखा की जिंदगी में कई और मर्द आए थे जिनके साथ उनके अफेयर की बातें सामने आई हैं।

Rekha

इमरान खान के साथ रेखा का अफेयर

80 के दशक में रेखा का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान के साथ जोड़ा जाने लगा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि तब रेखा की मां पुष्पावल्ली ने ज्योतिषी को उनकी कुंडली दिखाई थी। साल 1985 की स्टार रिपोर्ट के मुताबिक, जर्नल 'मूवी' में खबर छपी थी कि रेखा और इमरान खान की जल्द ही शादी होने वाली है।

इमरान के साथ में गुजारा खूब सारा वक्त

उस दौरान इमरान खान साल 1985 के अप्रैल महीने में मुंबई में रुके थे और रेखा के साथ काफी वक्त गुजारा था। दोनों शाम को समंदर किनारे एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जाने लगा था कि रेखा और इमरान खान साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

समंदर किनारे पर रेखा और इमरान खान की नजदीकियां

रेखा और इमरान खान तब कभी नाइट क्लब तो कभी प्रेम शिवर गोदार्ज या उन जगहों पर नजर आते थे, जहां कपल्स साथ में वक्त बिता सकें। उस जर्नल में रेखा की मां का भी बयान था। उन्होंने कहा था कि बेटी रेखा के लिए बेस्ट पार्टनर इमरान खान से दूसरा कोई और हो ही नहीं सकता।

मां पुष्पावल्ली ने दिखाई थी कुंडली

मीडिया रिपोर्ट्स के अुसार रेखा की मां पुष्पावल्ली तब दिल्ली भी गई थीं और वहां एक ज्योतिषी को बेटी और इमरान खान की कुंडली दिखाई थी। 'मूवी' नाम के जर्नल में दावा किया गया था कि जिन्होंने भी रेखा-इमरान को सी बीच पर साथ देखा, वो उनकी इस तरह की नजदीकियों से हैरान थे और ये मान चुके थे कि दोनों प्यार में हैं।

नहीं हो पाई रेखा और इमरान खान की शादी

हालांकि रेखा और इमरान खान की शादी नहीं हो पाई। धीरे-धीरे उनका अफेयर खत्म हो गया। दोनों को लेकर होने वाली चर्चाएं भी समाप्त हो गईं। इमरान खान ने कहीं और शादी कर ली और रेखा आज भी अपनी मांग में सिंदूर भरकर घूमती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+