'वो मर्दों को हिंट देती है, फंसाती है', इस सुपरस्टार की मां ने रेखा के बारे में सरेआम कही थी ऐसी बात
रेखा बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो अपने सदाबहार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। भले ही वो आजकल फिल्मों में नजर नहीं आती हैं, लेकिन वो हर एक बड़े इवेंट में दिखती हैं। रेखा की पर्सनल लाइफ भी बड़े उतार-चढ़ाव से गुजरी है। रेखा की पर्सनल लाइफ उनकी शादी और अफेयर की वजह से भी चर्चा में रही है।
अमिताभ बच्चन के साथ उनके अफेयर की बातें तो आज भी सुर्खियां बटोरती हैं। रेखा ने शादी भी की, लेकिन कोई भी चल नहीं पाई। वो मांग में सिंदूर लगाती हैं। किसके नाम का, वो भी एक रहस्य है। रेखा को जया पसंद नहीं करती हैं। इसके अलावा एक और एक्ट्रेस रही हैं, जिन्हें रेखा फूटी आंख नहीं सुहाती हैं। इतना ही नहीं उन्होंने रेखा को चुड़ैल तक कह दिया था।

बात है फिल्म 'जमीन आकाश'की। जिसमें रेखा के साथ संजय दत्त थे। इस सेट में दोनों की अचानक नजदीकियां बढ़ने लगीं थी। दोनों के अफेयर की खबरें फैलने लगीं। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि रेखा संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती थीं। हालांकि इस मामले में दोनों ने कभी कुछ नहीं बोला। लेकिन संजय दत्त की मां नरगिस दत्त को इस खबर की भनक लगी तो उनका पारा चढ़ गया।
साल 1976 में नरगिस दत्त ने एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने रेखा के बारे में एक बड़ी विवादास्पद कही थी। उन्होंने कहा था, "वो (रेखा) पुरुषों को ऐसे संकेत देती है, जैसे वह आसानी से उपलब्ध हो। कुछ लोगों की नजरों में वह चुड़ैल से कम नहीं है। वो मेरे बेटे से दूर रहे। उसने मेरे बेटे को भी फंसा लिया है। कई बार मुझे लगता है कि मैं उन्हें समझती हूं। मैंने अपने करियर में कई ऐसे बच्चों के साथ काम किया है जिन्हें मनोवैज्ञानिक परेशानी है, लेकिन वह खोई हुई है। उसे एक मजबूत आदमी की जरूरत है।"
दिल्ली के व्यापारी मुकेश अग्रवाल से शादी करने के बाद रेखा की जिंदगी में एक बड़ा तूफान आया। 1990 में मुकेश अग्रवाल ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मुकेश की मृत्यु के बाद रेखा को उनके पति की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया। उन्हें 'वैम्प' कहा गया और उन पर पति को 'खाने' का आरोप भी लगा, जिससे उनकी जिंदगी और भी मुश्किल हो गई।












Click it and Unblock the Notifications