बिग बॉस 19 की टीआरपी बढ़ाने वीकेंड के वार पर लग रहा कॉमेडियंस का कुंभ, इस बार सलमान के सामने दिखेंगे रवि!

'बिग बॉस 19' के दर्शकों के लिए खुशखबरी है! शो में अब स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। उनकी हाजिरजवाबी और मजेदार अंदाज से घर का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। जियो सिनेमा द्वारा जारी प्रोमो में रवि की कॉमिक टाइमिंग और सलमान खान की हंसी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

Ravi Gupta
हाल ही में मालती चहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो में हलचल मचाई थी, लेकिन अब रवि गुप्ता की मौजूदगी से शो को कॉमेडी का डोज़ मिलने जा रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच लगातार चल रही खटपट, स्ट्रैटेजी और ड्रामा के बीच रवि की कॉमिक प्रजेंस एक ताज़गीभरा मोड़ लाएगी। कहा ये भी जा रहा है कि मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए अब स्टैंडअप कॉमेडियन को वीकेंड का वार में लेकर आ रहे हैं।

सलमान खान भी हुए रवि की कॉमेडी के दीवाने
प्रोमो में देखा जा सकता है कि रवि गुप्ता की एंट्री के बाद सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। रवि ने जैसे ही सलमान से घर के असली सदस्य कौन हैं पूछा, तो मजाकिया अंदाज में जवाब दिया - "सोहेल भाई, अरबाज भाई और शेरा।" इस पर स्टेज पर ही ठहाके गूंज उठे।

घरवालों पर जमकर किए मजेदार कमेंट्स
रवि गुप्ता ने बिग बॉस के घर में घुसते ही रोस्टिंग मोड ऑन कर दिया। उन्होंने अमाल मलिक पर चुटकी लेते हुए कहा,"अमाल भाई, दिन में इतना सुरीला और रात में इतना भयानक खर्राटा कैसे ले सकते हैं?" प्रणित को लेकर भी रवि ने कहा, "प्रणित, शेरा भाई का नंबर मांग रहा था। शेरा भाई ने बोला, जब सब घर चले जाएंगे, तब सलमान भाई अकेले तुमसे मिलने आएंगे।"

इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट
शो के ताजा अपडेट के मुताबिक, इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं - मृदुल तिवारी, मालती चहर, गौरव खन्ना और नीलम गिरी। इनमें से किसी एक को इस हफ्ते घर से विदाई लेनी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+