रामायण की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ अपनी तस्वीर
भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे रवि दुबे ने सिर्फ एक शानदार एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके बैनर ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट के तहत उन्होंने कई सराहनीय प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अब वह एक बड़े और खास प्रोजेक्ट से जुड़ने जा रहे हैं और वह भी नितेश तिवारी की मेगा फिल्म रामायण का हिस्सा बनकर।
रवि दुबे इस भव्य फिल्म रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रामायण: पार्ट 1 की शूटिंग पूरी की है और आज उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। इस अनदेखी तस्वीर में वह डायरेक्टर नितेश तिवारी और रणबीर कपूर के साथ रामायण के सेट पर दिखाई दे रहे हैं। रवि ने इसके साथ एक दिल से लिखा हुआ कैप्शन भी शेयर किया है।

यह तस्वीर शेयर करते हुए रवि दुबे ने लिखा, "धैर्य धन है, महानता प्रतिभा है, विश्व विजय है, राम। दिग्गजों की संगत में नितेश सर रणबीर भाई।
रवि दुबे जल्द ही भव्य माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे, जिसको लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। फैंस उन्हें इस दमदार किरदार में देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में कहना होगा कि वाकई, ये एक बड़ी कहानी के लिए बड़ी स्टारकास्ट है।
इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसका निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज कर रहा है, साथ में है 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स। यह दो पार्ट में बनने वाली भव्य फिल्म दुनियाभर में IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें से पार्ट 1 दीवाली 2026 में और पार्ट 2 दीवाली 2027 में रिलीज की जाएगी।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications