मौत के बाद ये 3 चीजें लेकर मनोज कुमार के पास पहुंची थीं रवीना टंडन, पार्थिव शरीर के पास रखा और.....
Raveena Tandon On Manoj Kumar: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मनोज कुमार का गत 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
मनोज कुमार का निधन और अंतिम संस्कार
वहीं आज यानी 5 अप्रैल 2025 को राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत एक्टर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ है। उनके अंतिम संस्कार में आम लोगों से लेकर कई बड़े सेलेब्स तक पहुंचे थे। वहीं एक्ट्रेस रवीना टंडन भी एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंची थीं।

रवीना टंडन ने किया एक्टर का अंतिम दर्शन
रवीना टंडन ने मनोज कुमार के घर के बाहर मौजूद मीडिया से बात करते हुए अपने भावनात्मक रिश्ते और साथ लाई उनकी तीन पसंदीदा चीजों के बारे में बताया। रवीना टंडन ने कैमरे पर कहा- मैं मनोज अंकल को कई साल से जानती हूं। उन्होंने मेरे पापा को भी फिल्मों में ब्रेक दिया था।
रवीना टंडन ने मनोज कुमार के लिए कही ऐसी बात
-रवीना टंडन ने भावुक होते हुए कहा- मनोज कुमार हम सभी के लिए पिता के समान थे और आज मैं उनके लिए उनकी तीन पसंदीदा चीजें लेकर आई हूं। इसमें साई बाबा की विभूति, महाकाल का रुद्राक्ष और भारतीय तिरंगा शामिल हैं। मैंने ये चीजें उनके पार्थिव शरीर पर रखी दी हैं क्योंकि वह मेरे लिए भारत थे, भारत हैं और भारत ही रहेंगे।
-रवीना टंडन ने आगे कहा- मनोज कुमार के जैसी प्रेरणादायक और देशभक्ति की फिल्मों को आज तक किसी ने नहीं बनाया और बनाएगा भी नहीं। मुझे मनोज जी का हर गाना याद है और मेरा सबसे पसंदीदा गाना 'जब जीरो दिया भारत' है। वह हमारे लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। रवीना टंडन के साथ ही फिल्म जगत के कई बड़े सितारों ने मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है।
मनोज कुमार की मौत के पीछे का कारण
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर मनोज कुमार अपने पीछे पत्नी शशि गोस्वामी और बेटे कुणाल गोस्वामी को छोड़ गए हैं। वहीं एक्टर के बेटे कुणाल गोस्वामी ने खुद अपने पिता की मौत के कारणों का खुलासा किया है।
बेटे कुणाल गोस्वामी ने पिता के बारे में बताई ऐसी बात
-कुणाल गोस्वामी ने पिता मनोज कुमार के निधन पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था- नमस्कार जी, मैं कुणाल गोस्वामी। दुर्भाग्यवश मेरे पिता मनोज कुमार जी का देहांत हो गया है। उन्होंने 4 अप्रैल 2025 की सुबह 3:30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।
मनोज कुमार का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ
लिजेंड्री अभिनेता मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया है। दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का कल निधन हो गया था। वहीं आज यानी 5 अप्रैल 2025 की दोपहर 12 बजे मुंबई के जुहू स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ है। अब मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications