Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda का शादी के बाद खुल्लम-खुल्ला रोमांस, सरेआम ऐसे कोजी हुआ कपल
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में दोनों की शादी की खबरों और वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। इसी बीच अब उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राणाबाली' का नया गाना 'अंधय्या स्वामी' रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है।
टी-सीरीज तेलुगू पर रिलीज हुआ 'अंधय्या स्वामी' गाना
'अंधय्या स्वामी' गाने में ऑन-स्क्रीन रोमांस और शादी के बाद की खूबसूरत झलकियों ने फैंस को खासा इम्प्रेस किया है। आज यानी 28 फरवरी 2026 को टी-सीरीज तेलुगू के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर फिल्म 'राणाबाली' का नया ट्रैक 'अंधय्या स्वामी' रिलीज किया गया है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रोमांस
इस गाने में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री बेहद फ्रेश और रोमांटिक अंदाज में दिखाई गई है। गाने में वीडियो में शादी से लेकर नई जिंदगी की शुरुआत तक की कहानी को खूबसूरत विजुअल्स के जरिए दिखाया गया है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है।
गाने को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
-रिलीज के कुछ ही समय बाद ही गाना तेजी से वायरल होने लगा था। रिलीज के बाद ही वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके थे और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
-गाने के वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा है- क्या शानदार जोड़ी है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- रियल लाइफ और रील लाइफ की परफेक्ट टाइमिंग। कई दर्शकों ने फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर की है।
वीडियो में दिखी शादी से प्यार तक की कहानी
करीब एक मिनट बीस सेकंड लंबे इस वीडियो में कपल की शादी का सीक्वेंस दिखाया गया है, जिसके बाद विजय देवरकोंडा की नई जिंदगी और रोमांटिक पलों की झलक सामने आती है। गाने में दोनों के बीच की बॉन्डिंग और इमोशनल कनेक्शन को खास तरीके से पेश किया गया है। फैंस का मानना है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की नैचुरल केमिस्ट्री इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है।
फिल्म 'राणाबाली' को लेकर बढ़ी उत्सुकता
'अंधय्या स्वामी' गाने के रिलीज होने के बाद फिल्म 'राणाबाली' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। रोमांस, म्यूजिक और विजुअल स्टोरी टेलिंग के चलते ये गाना पहले ही दर्शकों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुका है। अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications