रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर को मारे थे 20-25 थप्पड़, फिर एक्टर ने कही थी ऐसी बात
Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने हाल ही में क्रिसमस के खास मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया है। इससे पहले रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'एनिमल' के चलते सुर्खियों में छाए हुए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है।
रणबीर कपूर का जानदार एक्शन
ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म में रणबीर कपूर कभी मशीन गन चलाते नजर आए तो कभी जमकर लड़ाई करते हुए। फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने मूवी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

रश्मिका मंदाना के रोल की हुई तारीफ
पहले इस फिल्म में एक्टर्स के काम की ही तारीफ हो रही थी लेकिन बाद में एक्ट्रेस के रोल की भी तारीफ की गई। प्रणय रेड्डी वांगा ने एक इंटरव्यू में उस सीन का जिक्र किया जिसमें सही शॉट लेने के लिए रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर को 20-25 थप्पड़ मारे थे।
करवाचौथ वाले सीन में रश्मिका का कमाल
आईड्रीम को दिए इंटरव्यू में प्रणय ने बताया कि संदीप के लिए रणबीर के साथ रश्मिका का किरदार भी उतना ही जरूरी था। उन्होंने बताया कि करवाचौथ वाले सीन में रश्मिका के किरदार पर पूरी तरह फोकस किया गया था।
रणबीर ने कहा था- सही सीन शूट होना चाहिए
प्रणय ने बताया कि करवाचौथ वाले सीन में रणबीर की मुश्किल से चार लाइन्स थी और पूरा सीन चार पेज का था जिसमें रश्मिका के किरदार पर ही फोकस किया गया था। उन्होंने ये भी बताया कि इस सीन के दौरान रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना से कहा था कि वह सही सीन शूट करने के लिए उन्हें कितनी बार भी मार सकती हैं।
रश्मिका ने रणबीर को जड़े थे 20-25 थप्पड़
ऐसे में सही शॉट के लिए रश्मिका ने रणबीर को 20-25 थप्पड़ मारे थे, तब जाकर सही सीन शूट हो पाया था। प्रणय ने बताया कि रणबीर इस दौरान इनसिक्योर नहीं थे। वह बस चाहते थे कि सीन एक दम सही हो। आपको बता दें कि फिल्म एनिमल गत 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर ने बहुत ही दमदार काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications