'ये सही नहीं है लेकिन..' शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड से अब भी मिलती हैं रश्मिका मंदाना, रिलेशनशिप को लेकर बोली ये बात

रश्मिका मंदाना फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। इस कड़ी में हाल ही में रश्मिका ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स और रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

मुंबई, 1 अक्टूबर: साउथ ब्यूटी रश्मिका मंदाना की साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी अब खूब डिमांड होने लगी है। रश्मिका की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और एक्ट्रेस भी किसी न किसी तरह से फैंस के साथ जुड़ी ही रहती हैं। रश्मिका मंदाना फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। इस कड़ी में हाल ही में रश्मिका ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स और रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रश्मिका

बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रश्मिका

रश्मिका जल्द ही फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इन दिनों एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में खूब बिजी भी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से उन्ही की फिल्म को लेकर एक ट्रिकी सवाल किया गया कि क्या वे उन्हें हाय या फिर बाय कहेंगी?

एक्ट्रेस ने दिया जवाब

एक्ट्रेस ने दिया जवाब

एक्ट्रेस से सवाल किया गया कि अगर वे अपने एक्स के करंट पार्टनर्स से मिलेंगी, तो उनका रिएक्शन कैसा होगा? एक्ट्रेस ने मिर्ची प्लस को बताया कि मैं अपने एक्स के साथ अब भी दोस्त हूं।

एक्स को लेकर क्या बोलीं रश्मिका?

एक्स को लेकर क्या बोलीं रश्मिका?

मैं उनके परिवार, दोस्तों वर्तमान, बीता कल और फ्यूचर सभी चीजों से मिलना पसंद करूंगी। रश्मिका ने इस बात पर सहमति भी जताई कि ये अच्छा नहीं है। लेकिन मेरे उनके साथ अच्छे संबंध हैं और ये अच्छी बात है।

2017 में हुई थी सगाई

2017 में हुई थी सगाई

बताते चलें कि रश्मिका की रक्षित शेट्टी संग सगाई हुई थी। एक्ट्रेस साल 2016 से उन्हें डेट कर रही थीं। साल 2017 में दोनों की सगाई भी हुई। लेकिन दोनों ने ही साल 2018 में सगाई तोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद रश्मिका का नाम विजय देवरकोंडा संग भी जुड़ा।

विजय संग जुड़ा नाम

विजय संग जुड़ा नाम

'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हुईं। हालांकि, रश्मिका और विजय दोनों ने ही डेटिंग की खबरों को कभी भी स्वीकार नहीं किया।

रश्मिका ने बोली ये बात

रश्मिका ने बोली ये बात

मैशेबल इंडिया संग बातचीत में विजय और खुद की डेटिंग की खबरों पर रश्मिका ने कहा कि ये बहुत प्यारा है नहीं। मैं अयू बाबू की तरह हूं। विजय और मैंने एक साथ काम किया है। आप खुद की जैसी सोच वाले लोगों के साथ काम करते हैं तो दोस्त बनना पसंद करते हैं और ऐसा ही है।

जल्द रिलीज होगी फिल्म

जल्द रिलीज होगी फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें, तो रश्मिका मंदाना जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'गुडबाय' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर और प्रवेल गुलाटी भी नजर आएंगे। ये फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

रश्मिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट

रश्मिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट

इसके अलावा रश्मिका रणबीर कपूर संग 'एनिमल' और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग फिल्म 'मिशन मंगल' में भी नजर आने वाली हैं। इन फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस एक बार फिर 'पुष्पा 2' में श्रीवल्ली के किरदार में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+