'सब इस बारे में जानते हैं' रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब करेंगी शादी?
Rashmika Mandanna Wedding Plans: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर एक्टर विजय देवरकोंडा संग रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कपल ने भले ही अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है। अब रश्मिका ने अपने वेडिंग प्लान को लेकर खुलासा किया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सीक्रेट लंच डेट की फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद से ऐसा माना जा रहा है कि कपल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब रश्मिका ने अपने मैरिज प्लान पर बात की है। 'पुष्पा 2' के सॉन्ग 'किस्सिक' के लॉन्च इवेंट में रश्मिका ने पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए।

रश्मिका मंदाना से पूछा गया कि क्या आप फिल्म इंडस्ट्री के लड़के से शादी करेंगी या आपके पति इंडस्ट्री से बाहर के होंगे। आप हमें बता दीजिए ताकि आपके लिए एक अच्छा लड़का देख सकें। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, 'इस बारे में सबको पता है. मुझे पता है कि आप किस जवाब की उम्मीद कर रही हैं. मुझे अच्छी तरह पता है।'
इसके बाद रश्मिका मंदाना को होस्ट ने कहा कि, आप अपने जवाब में थोड़ी जानकारी दें। हमें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। एक्ट्रेस ने फिर इस बात को घुमाने की कोशिश की और कहा, 'अभी इस पर बात मत करिए. मैं आपको बाद में पर्सनली बताऊंगी।' रश्मिका की ये बात सुनकर मौजूदा लोग और उनके को-स्टार अल्लू अर्जुन हंसने लगते हैं।
बता दें कि, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विजय देवरकोंडा ने ये स्वीकार किया था कि वह रिलेशनशिप में हैं और सिंगल नहीं है। एक्टर ने कहा, 'मैंने पहले एक को-स्टार को डेट किया है. मैं 35 साल का हूं, आपको लगता है कि मैं सिंगल रहूंगा? हम सभी को कभी तो शादी करनी ही है।' एक्टर के इस बयान के बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि विजय और रश्मिका जल्द ही अपनी शादी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि कपल ने अब तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: Rashmika-Vijay: जल्द एक दूजे के हो जाएंगे रश्मिका-विजय, सामने आई सगाई की तारीख, कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?












Click it and Unblock the Notifications