Rashmika-Vijay: जल्द एक दूजे के हो जाएंगे रश्मिका-विजय, सामने आई सगाई की तारीख, कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda: साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि कपल ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया। इस बीच खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिश्ते से जुड़ी जानकारी सामने आई है कि, रश्मिका और विजय जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं। इसके साथ ही दोनों की सगाई की तारीख भी सामने आ गई है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका और विजय अगले महीने फरवरी के पहले हफ्ते सगाई करने वाले हैं।

हालांकि इन अफवाहों पर अब तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के फैंस खुशी से झूम उठे। खैर इस खबर में कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर कब रश्मिका और विजय हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे।
बता दें कि, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली मुलाकात फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों एकसाथ कई सारी फिल्मों में नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। रश्मिका और विजय को कई बार साथ में इवेंट्स और वेकेशन पर देखा गया है।
रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वह फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। अब जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आएंगी। वहीं विजय देवरकोंडा फिल्म 'फैमिली स्टार' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल फैंस को कपल की सगाई का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications