रश्मिका मंदाना के न्यू लुक से नहीं हट रही फैंस की नजरें, जींस पर आकर अटकी निगाहें
मुंबई, 17 सितंबर: टॉलीवुड एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के लाखों फैंस हैं। फिल्म 'पुष्पा' में श्रीवल्ली के किरदार से हिंदी फैंस के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका इन दिनों अपनी फिल्म 'गुडबाय' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। फिल्म के प्रमोशन के अलावा एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनको मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में देखा गया था। वहीं अब उनका लेटेस्ट लुक फैंस को काफी भा रहा है।

'गुडबाय' से रश्मिका का बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' जल्द फैंस के लिए रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'गुडबाय' में रश्मिका के साथ अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए साउथ एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू भी करने जा रही हैं।

जींस पर आकर टिकी फैंस की नजरें
एक तरफ जहां एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं, तो दूसरी तरफ उनके एक के बाद कई जबरदस्त लुक सामने आए हैं। हाल ही में रश्मिका को बहुत ही कूल अंदाज में स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस का नजर उनकी जींस पर ऐसी टिकी की हटने का नाम ही नहीं ले रही।

रेड की टी-शर्ट और ब्लू जींस में एक्ट्रेस का कूल लुक
दरअसल, एक्ट्रेस अपने कूल अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने एयरपोर्ट लुक के लिए रेड कलर के टॉप और ब्लू डेनिम डिस्ड्रेस्ड जींस कैरी किया था, जिसमें वो हर बार की तरफ ब्यूटीफुल लग रहीं थी। लेकिन फैंस की नजरें उनकी जींस पर आकर टिक गई। रश्मिका मंदाना की स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लेहर ने एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की हैं, जिसमें अभिनेत्री रेड कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस में दिख रही हैं।

वायरल हुई तस्वीरें
सोशल मीडिया पर जैसे ही रश्मिका की फोटोज सामने आईं, वो देखते ही देखते वायरल हो गई। फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटाते नजर आए। फायर, हर्ट और लव स्माइल इमोजी की भरमार आ गई। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। फिल्म 'गुडबाय'की बात करें तो मूवी 7 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के अलावा सुनील ग्रोवर, एली अवराम, पावेल गुलाटी, अभिषेक कनन और साहिल मेहता भी दिखाई देंगे।
(PHOTO CREDIT - Instagram @lakshmilehr)












Click it and Unblock the Notifications