Rashmika Mandanna के साथ सेल्फी ले रहे फैन को गार्ड ने दिया धक्का, एक्ट्रेस ने की रोकने की कोशिश और फिर...

रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गार्ड ने फैन को जोर से धक्का दिया और इसके बाद एक्ट्रेस के बर्ताव ने फैंस दिल जीत लिया।

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की क्यूटनेस और बेहतरीन एक्टिंग की वजह से फैंस उनके दीवाने हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रश्मिका मंदाना के साथ सेल्फी ले रहे शख्स को बॉडीगार्ड ने धक्का दे दिया। जिसके बाद एक्ट्रेस के बर्ताव ने फैंस दिल जीत लिया।

रश्मिका मंदाना के गार्ड ने फैन को मारा धक्का
रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस को देख उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं और उनके साथ सेल्फी क्लिक करने लगते हैं। इस दौरान एक शख्स एक्ट्रेस के साथ सेल्फी ले रहा था तभी उनके बॉडीगार्ड ने फैन को जोर से धक्का मार दिया। हालांकि रश्मिका बॉडीगार्ड को ऐसा करने से रोकते हुए भी नजर आ रही हैं।

इस वजह से एक्ट्रेस की हो रही तारीफ
लेकिन इसके बाद, रश्मिका मंदाना जैसे ही आगे बढ़ने लगती हैं तभी पीछे से उनके एक फैन आती है और एक्ट्रेस के साथ सेल्फी लेने के लिए कहती हैं। पीछे से एक लड़की रश्मिका को आवाज लगाती है और उनके साथ सेल्फी लेने को कहती है। क्यूट लड़की को देख रश्मिका का दिल भी पिघल जाता है और वह उसके साथ सेल्फी लेती हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
अब रश्मिका मंदाना के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं बॉडीगार्ड के ऐसे बर्ताव को देख गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'जब एक्ट्रेस को कोई दिक्कत नहीं तो 2 पैसा कमाने वाले बॉडीगार्ड को क्यों दिक्कत हो रही है।' वहीं कुछ फैंस एक्ट्रेस के व्यवहार के लिए हार्ट इमोज शेयर कर रहे हैं।

रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका मंदाना आखिरी बार अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय में नजर आई थीं। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म एनिमल में नजर आएंगी। जिसमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा वे पुष्पा 2 में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+