Rashmika Mandanna: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना के पास हैं इतने पैसे कि आप सोच भी नहीं सकते
Rashmika Mandanna Net Worth: साउथ की फिल्मों की दमदार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अब बॉलीवुड में भी अपने कदम जमा लिए हैं। रश्मिका मंदाना को रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। वहीं रश्मिका मंदाना की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई है।
रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश कहा जाता है
आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। वह अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के चलते भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज रश्मिका मंदाना अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपने मेहनत के दम पर आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

रश्मिका के पास 45 करोड़ से अधिक की संपत्ति
रश्मिका मंदाना रियल लाइफ में एक रॉयल जिंदगी जीती हैं। वह करोड़ों की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 45 करोड़ से अधिक है। इसके साथ ही वह हर महीने 40 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर लेती हैं।
एक विज्ञापन के लिए 1 करोड़ रुपए वसूलती हैं
रश्मिका मंदाना की आय का मुख्य जरिया एक्टिंग, स्टेज शोज, मॉडलिंग और विज्ञापन हैं। ऐसे में वह एक साल में 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं। रश्मिका एक फिल्म करने के लिए 3 से 4 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। वहीं एक विज्ञापन के लिए वह 1 करोड़ रुपए वसूलती हैं।
रश्मिका मंदाना का लग्जीरियस घर
रश्मिका मंदना के पास कर्नाटक से लेकर मुंबई तक में आलीशान घर मौजूद हैं। ये सभी घर काफी लग्जीरियस हैं। रश्मिका अपने परिवार के साथ कर्नाटक मेंएक बेहद आलीशान घर में रहती हैं, जिसकी कीमत 8 करोड़ रुपए के आसापस है। इसके अलावा उनके पास हैदराबाद और मुंबई में भी दो घर मौजूद हैं, जिसमें हर तरह की सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं।
महंगी गाड़ियों का है शौक
रश्मिका मंदाना महंगी गाड़ियों का भी शौक रखती हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। रश्मिका के पास एक करोड़ की कीमत वाली मर्सिडीज सी क्लास, 60 लाख रुपये की ऑडी क्यू 3 और रेंज रोवर जैसी शानदार कार मौजूद हैं। इसके अलावा रश्मिका महंगे हैंडबैग कैरी करने के लिए भी मशहूर हैं। उनका एक बैग लगभग तीन लाख रुपये का है।












Click it and Unblock the Notifications