'पुष्पा 2' में श्रीवल्ली' के रोल में दिखेगी रश्मिका मंदाका, फैंस बोले- इस किरदार को मजबूत और प्रभावशाली बनाए
'पुष्पा 2' में श्रीवल्ली' के रोल में दिखेंगी रश्मिका मंदाका, फैंस बोले- इस किरदार को मजबूत और प्रभावशाली बनाए
मुंबई, 24 अगस्त: पुष्पा: द राइज दर्शकों को इतनी पसंद आई थी कि दर्शक इस फिल्म के सीकवेंस का इंतजार कर रहे हैं, अब जल्द ही दर्शकों का इंतजार खत्म हो जाएगा क्योंकि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर अल्लू अर्जुन ने सोमवार पुष्पा 2 की शूटिंग मुहूर्त की पूजा की। पुष्पा: द रूल (पुष्पा 2) की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। इस खबर को सुनकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पुष्पा 2 की शूटिंग के मुहुर्त की फोटो हुई वायरल
पुष्पा द रादज में अल्लू अर्जुन दर्शकों को खूब पसंद आए थे वहीं रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में लोगों को जमकर इंप्रेस किया था। रश्मिका मंदाना ने पुष्पा 2 की शूटिंग की शुरूआत की पूजा की फोटो शेयर की जिसके बाद पूजा समारोह की तस्वीरें इंटरनेट जमकर वायरल हो रही है और दर्शकों ने जल्द ही सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए उत्सुकता व्यक्त की।

श्रीवल्ली किरदार और मजबूत करना चाहिए
फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में फिर से दिखाई देंगे। फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने पुष्पा 2 के बारे में अपडेट दिया है। जिसके बाद फैंस उम्मीद जताई कि इस बार रश्मिका मंदाना का श्रीवल्ली किरदार और मजबूत करना चाहिए। रश्मि मंदाना ने भी फैंस के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए लिखा मैं भी उम्मीद करती हूं कि ऐसा हो, देखते हैं, चलो ये तो समय ही बता पाएगा, जब फिल्म रिलीज होगी।

'श्रीवल्ली' के किरदार के लिए मेकर्स ने बोली ये बात
पुष्पा: द राइज़, सुकुमार द्वारा निर्देशित एक एक्शन एंटरटेनर है, जो 17 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं पुष्पा 2 के बारे में कुछ महीनों पहले कहा जा रहा था कि रश्मिका मंदाना का किरदार 'श्रीवल्ली' फिल्म में खत्म हो जाएगी। लेकिन मेकर्स ने फैंस की इन बातों पर रिएक्शन दिया कि ऐसा कुछ नहीं होगा। हालांकि फिल्म की स्टोरी लाइन के बारे में आगे कुछ भी कहने से फिल्म निर्माताओं ने फिलहाल इंकार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications