'कौन किसको धोखा दे रहा है...', शमिता से ब्रेकअप पर सवाल सुन-सुनकर आग बबूला हुए राकेश, कह डाली ये बात

'कौन किसको धोखा दे रहा है...', शमिता से ब्रेकअप पर सवाल सुन-सुनकर आग बबूला हुए राकेश, कह डाली ये बात

मुंबई, 09 जुलाई: बिग बॉस 15 के पूर्व प्रतियोगी राकेश बापट और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी के बीच सब ठीक नहीं है। पिछले महीने ये खबर आई थी कि राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने कुछ महीनों पहले ही ब्रेकअप कर लिया था। हालांकि दोनों ने ब्रेकअप करते हुए हमेशा एक-दूसरे के दोस्त बने रहने का फैसला किया है। अब राकेश बापट ने अपने ब्रेकअप के सवालों पर चुप्पी तोड़ी है। असल में बार-बार राकेश बापट से शमिता शेट्टी से हुए रिश्ता खत्म करने के बारे में सवाल किया जा रहा था, जिसको लेकर राकेश बापट ने तीखे शब्दों में अपने इंस्टाग्राम पर इसका जवाब दिया है। आइए जानें राकेश बापट ने क्या कहा है?

राकेश बोले, 'कौन किसको डेट कर रहा है...क्या पहना है...?

राकेश बोले, 'कौन किसको डेट कर रहा है...क्या पहना है...?

टेलीविजन अभिनेता राकेश बापट ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शुक्रवार (08 जुलाई) को एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। इस फोटो के साथ राकेश बापट ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने शमिता का बिना नाम लिए ट्रोलर्स को जमकर सुनाया।

राकेश ने लिखा, ''कौन किसको डेट कर रहा है? कौन किसको धोखा दे रहा है? कौन क्या पहन रहा है? किसका परिवार अच्छा है या बुरा? कौन किसके लिए स्टैंड ले रहा है...।''

'क्या हम ये सवाल खुद से पूछ सकते हैं...क्या ये इतना मुश्किल है...'

'क्या हम ये सवाल खुद से पूछ सकते हैं...क्या ये इतना मुश्किल है...'

राकेश ने आगे लिखा, ''मैं ये सब सोचने की जगह ,मेरा उद्देश्य क्या है और मैं जिस दुनिया में रहता हूं, उसमें मेरा योगदान क्या है? मेरा भविष्य के लिए क्या प्लान है, क्या मैं अपने परिवार की मदद कर सकता हू..., मेरा लॉन्ग टर्म गोल (लक्ष्य) क्या है?, हू..., मेरा शॉर्ट टर्म गोल (लक्ष्य) क्या है? मेरे पास पर्सनल कितना कैश है, और मैं इसको कैसे सेव करूं या इन्वेस्ट करूं...?मैं कैसे और बेहतर इंसान बन सकता हूं...? क्या हम खुद से ये सारी बातें नहीं कर सकते, क्या ये इतना मुश्किल है। कोशिश करो अगर तुम मुझसे प्यार करते हो तो ऐसा करने की। तुम्हें ये अच्छा लगेगा।''

आखिर क्यों ब्रेकअप पर चुप हैं शमिता शेट्टी

आखिर क्यों ब्रेकअप पर चुप हैं शमिता शेट्टी

बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शमिता और राकेश के ब्रेकअप पर टिप्पणी करते हुए, कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया, "शमिता और राकेश बिग बॉस 15 से बाहर निकलने के बाद ब्रांड बन गए और वह बहुत मशहूर हो गए थे। इसलिए वे उस नई सफलता को भुनाना नहीं चाहते थे। केवल अपने रिश्ते या ब्रेकअप के लिए खबरों में रहने की वजह से। इसलिए कपल ने ब्रेकअप करते वक्त इसे हुत ही सम्मानजनक तरीके से खत्म करने का फैसला किया और उनके दोस्तों और परिवार ने समान रूप से उनका समर्थन किया है।"

'यहां तक कि सबसे अच्छे रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं!'

'यहां तक कि सबसे अच्छे रिश्ते भी खत्म हो जाते हैं!'

कुछ हफ्ते पहले, शमिता शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक विचित्र पोस्ट साझा किया था और 'ब्रेक अप' के बारे में बात की थी। शमिता शेट्टी ने लिखा, "यहां तक कि सबसे अच्छे रिश्ते भी कुछ ही समय में खत्म हो जाते हैं!" शमिता की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर इस तथ्य को स्वीकार नहीं किया है कि वे अलग हो गए हैं।

राकेश ने पहले कहा था- 'दुनिया वैसी नहीं है जैसे वह हैं...'

राकेश ने पहले कहा था- 'दुनिया वैसी नहीं है जैसे वह हैं...'

राकेश बापट ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही सीक्रेट मैसज पोस्ट करते हुए लिखा था, ''दुनिया वैसी नहीं है जैसे वह हैं। हम इसे कैसे समझते हैं, ये वैसी ही नहीं होती है? और कुछ समझने में, हम उसके लिए कितना कुछ करते हैं, ये भी मायने रखता है। क्या यह जीवन को एक कहानी नहीं बनाता? कभी-कभी हमारे मन में ऐसे विचार आते हैं जिन्हें हम समझ भी नहीं पाते हैं। ऐसे विचार जो सच भी नहीं हैं, जो वास्तव में हम कैसा महसूस करते हैं, लेकिन वे वैसे भी हमारे दिमाग से चल रहे हैं क्योंकि वे सोचने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं।''

बिग बॉस ओटीटी में राकेश और शमिता को हुआ प्यार

बिग बॉस ओटीटी में राकेश और शमिता को हुआ प्यार

बिग बॉस ओटीटी में राकेश और शमिता को एक-दूसरे से प्यार हुआ था। दोनों को फिर से एक साथ फिर से बिग बॉस 15 में भी देखा गया था। दोनों शो में एक-दूसरे के काफी करीब थे, दोनों ने रोमांस भी किया। दिया। शमिता शेट्टी और राकेश बापट, अब अलग हो गए हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही इस खबर की पुष्टि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+