इस पंजाबी एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे हैं 'डीजे वाले बाबू' रैपर बादशाह, पिछले एक साल से चल रही है डेटिंग

बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों पंजाब की खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप हैं। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Rapper And Singer Badshah Dating: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर बादशाह फिलहाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग बादशाह की बातें करने में ही लगे हुए हैं। दरअसल खबर है कि रैपर बादशाह एक बेहद की खूबसूरत पंजाबी एक्ट्रेस को डेटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि पहली शादी के टूटने के बाद से रैपर बादशाह सिंगल का टैग लगाए घूम रहे थे। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ये बात फैल चुकी है कि अब बादशाह सिंगल नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह इन दिनों पंजाब की खूबसूरत एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप हैं। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं बादशाह

पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं बादशाह

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगर और रैपर बादशाह पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि बादशाह हाल ही में वेब सीरीज फैब्युलस लाइफ्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स में नजर आए थे। वहीं बादशाह ने हाल ही में करण जौहर से बात करते हुए खुद को सिंगल बताया था। इसके बाद अब मीडिया में खबर है कि बादशाह पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी को डेट कर रहे हैं।

ईशा रिखी से एक पार्टी में हुई थी मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और बाद में दोनों रिलेशनशिप में आ गए। आपको बता दें कि रैपर बादशाह अपनी निजी जिंदगी को लो प्रोफाइल रखना ही पसंद करते हैं और यही कराण था कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में अभी तक किसी को कुछ नहीं बताया था। खबर है कि दोनों करीब एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

परिवार वालों को बताई अपने रिलेशनशिप की बात

जानकारी के अनुसार बादशाह और ईशा रिखी ने अपने रिलेशनशिप के बारे में अपने घरवालों को भी बता दिया है। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच काफी बातचीत होने लगी थी और दोनों दोस्त बन गए थे। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। हालांकि रिलेशनशिप को लेकर वह जल्दबाजी नहीं करना चाहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने एक दूसरे बारे में अपने परिवार वालों को बता दिया है।

साल 2019 में पत्नी से हुए थे अलग

आपको बता दें कि रैपर बादशाह की पहले शादी हो चुकी थी। इसके बाद पत्नी के साथ उनके विवाद होने लगे जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। बादशाह की एक्स वाइफ जैसमीन अब अलग रहती हैं। साल 2019 में दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं। दोनों की एक छोटी बेटी भी है।

एक्स वाइफ बेटी के साथ लंदन में रहती है

विवाद के बाद बादशाह और उनकी एक्स वाइफ ने अलग रहने का फैसला कर लिया था। जैसमीन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं जबकि बादशाह का घर दिल्ली में है लेकिन काम के सिलसिले में वह अधिकतर समय मुंबई में रहते हैं। वहीं बादशाह के पैरेंट्स चंडीगढ़ में रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+