कौन हैं कर्नाटक पुलिस के डीजी की बेटी रान्या राव, सोने की तस्करी कर एयरपोर्ट पर हुआ ये सब, जानें पूरा मामला

Ranya Rao Gold Smuggling: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रान्या राव को बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सोने की तस्करी मामले में रान्या राव गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रान्या राव को 14.8 किलोग्राम सोने के साथ बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। ये सोना बार्स के रूप में उन्होंने अपने कपड़ों में छिपाया हुआ था।

Ranya Rao Gold Smuggling

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रान्या के साथ हुआ ये सब

-शुरुआती जांच में ये पता चला है कि रान्या राव के लिंक दुबई तक थे और वह काफी समय से सोने की तस्करी जैसे अपराध में शामिल थीं। इस बार वह दुबई से ही सोना लेकर भारत लौट रही थीं लेकिन बंगेलुरु एयरपोर्ट पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

-डीआरआई के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लिया है। फिलहाल एक्ट्रेस कस्टडी में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

-जांच में सामने आया है कि रान्या राव काफी समय से साउथ फिल्मों का हिस्सा हैं लेकिन उन्होंने ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम नहीं किया है। वहीं जांच अधिकारियों की मानें तो रान्या बेंगलुरु पुलिस के डीजी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।

-जांच में ये भी पता चला है कि इस मामले में एक्ट्रेस ने अपने पिता के पद का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश भी की थी।

कौन हैं सोने की तस्करी करने वालीं रान्या राव

-रान्या राव का जन्म साल 1991 में कर्नाटक में हुआ था। रान्या राव कन्नड़ एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक मशहूर मॉडल भी हैं।

-रान्या राव ने साल 2014 में साउथ के फेमस स्टार किच्चा सुदीप के साथ फिल्म मणिक्या से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने वगह और पटकी नाम की फिल्मों में भी काम किया है।

-आपको बता दें कि 34 साल की एक्ट्रेस का करियर कुछ खास नहीं चल पाया है। साल 2017 में वह आखिरी बार साउथ की फिल्म में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+