भीड़ देख जोर-जोर से रोने लगी बच्ची, रणवीर सिंह ने गोद में उठाकर कराया चुप, वायरल हो रहा वीडियो

Ranveer Singh Saves Girl: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसके लॉन्च इवेंट में दीपिका पादुकोण को छोड़ पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी। इस बीच रणवीर सिंह भीड़ एक बच्ची को बचाते हुए दिखे।

रणवीर सिंह का ये वीडियो फिल्म सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का है। जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर भीड़ में दौड़कर जाते हैं और एक छोटी लड़की को भीड़ से बचाते हैं। बच्ची रो रही होती है ऐसे में एक्टर उसे गोद में उठा लेते हैं।

Ranveer Singh

वीडियो में रणवीर सिंह से मिलने के लिए फैंस की भीड़ लगी होती है। सैकड़ों की भीड़ के बीच एक बच्ची फंसी हुई थी जो कि जोर-जोर से रही थी। इसके बाद एक्टर बिना देरी किए उस छोटी सी बच्ची के पास पहुंच गए और उन्होंने भीड़ के बीच से धक्का देकर उस छोटी बच्ची को अपनी गोद में उठा लिया। इसके बाद वह एक्टर उस बच्ची के सिर पर हाथ फेरते रहे और उसे चुप कराने की कोशिश की।

कहा जा रहा है कि बच्ची की मां उसे जुदा हो गई थी इसलिए वह भीड़ में अकेले परेशान हो गई। अब ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस रणवीर सिंह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप एक परफेक्ट एक्टर के साथ परफेक्ट पिता हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'रणवीर बहुत ही अच्छे इंसान हैं।' एक ने लिखा, 'एक्टर का अपनी बेटी के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है।'

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर की अगली फिल्म सिंघम अगेन रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में रणवीर के अलावा अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार और अजय देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर के पास फिल्म डॉन 3 भी है।

ये भी पढ़ें: Ranveer Singh: काम पर लौटेंगे रणवीर सिंह, नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग करेंगे शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+