Ranveer Singh: काम पर लौटेंगे रणवीर सिंह, नवंबर में इस फिल्म की शूटिंग करेंगे शुरू
Ranveer Singh: रणवीर सिंह हाल ही में पिता बने हैं और वो पैरेंटहुड को इंजॉय कर रहे हैं। पत्नी दीपिका पादुकोण और बेटी के साथ समय बिताने के लिए उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया था। इस वजह से उरी फेम डायरेक्टर आदित्य धर की 'अनटाइटल्ड' फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। अब इस पर अपडेट आया है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर नवंबर से इस प्रोजेक्ट में जुटेंगे। इसके पहले फिल्म का पहला शेड्यूल शूट किया जा चुका है। ये भी स्पाई थ्रिलर जॉनर की फिल्म है।

टीम है एक्साइटेड
सोर्स के हवाले से पिकंविला ने रिपोर्ट में लिखा, "हमने बैंकॉक (थाईलैंड) में फिल्म का पहला शेड्यूल अच्छे से शूट किया था। अब रणवीर अगले शेड्यूल के लिए नवंबर में शूट शुरू करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल हम फिल्म लोकेशन के बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते। पहले शेड्यूल के बाद टीम नए शेड्यूल के लिए काफी एक्साइटेड है।"
रॉ के गोल्डन पीरियड को दिखाएगी फिल्म
सोर्स ने आगे बताया कि इस फिल्म की शूटिंग करीब 6 महीने तक चलेगी। मेकर्स इसे साल 2025 की दूसरे हाफ में रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। साथ ही अभी तक उन्होंने इस फिल्म का नाम भी रिवील नहीं किया है। फिल्म की कहानी भारतीय जासूस एजेंसी रॉ के गोल्डन टाइम को दिखाएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे। फिल्म को आदित्य धर डायरेक्ट करेंगे। इसके पहले उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक बनाई थी।
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
वहीं, बात करें रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की तो वो पिछली बार रॉकी रानी की प्रेम कहानी में दिखे थे। अजय देवगन के साथ सिंघम रिटर्न्स में नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म दिवाली पर रिलीज़ होने के लिए शेड्यूल्ड है। इसके अलावा उनके पास फरहान अख़्तर की डॉन 3 भी है।
ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद खरीदा करोड़ों का नया आलीशान घर, कितनी है नए फ्लैट की कीमत?












Click it and Unblock the Notifications