Ranveer Singh Car: क्या रणवीर सिंह की 4 करोड़ की लग्जरी कार का खत्म हुआ इंश्योरेंस? सामने आया ये सबूत
रणवीर सिंह ने हाल ही में बड़े ही शौंक से लग्जरी कार एस्टन मार्टिन खरीदी थी। लेकिन इसको लेकर उन पर आरोप लगे हैं कि एक्टर बिना इंश्योरेंस के गाड़ी चला रहे हैं। अब इसकी पूरी सच्चाई सामने आ गई है।
Ranveer Singh बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने अतरंगी स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह हर बार अपने रंग-बिरंगे कपड़ों से सबको हैरान कर देते हैं। लेकिन इस बार रणवीर सिंह अपने लुक्स को लेकर नहीं बल्कि अपनी लग्जरी कार को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां रणवीर सिंह पर आरोप लगा है कि एक्टर बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हालांकि अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है।

रणवीर सिंह पर लगा आरोप
रणवीर सिंह को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौंक हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज से लेकर लैम्बर्गिनी, जैगुआर, ऑडी और लैंड रोवर जैसी कई लग्जरी कारें शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लू कलर की एस्टन मार्टिन खरीदी थी। जिसकी कीमत लगभग 3.9 करोड़ की है। रणवीर सिंह को इसी कार में मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया था। एक तरफ जहां फैंस का ध्यान उनकी कार पर गया तो वहीं एक यूजर का उनकी कार की नंबर प्लेट पर गया। बस फिर क्या था उस यूजर ने रणवीर सिंह पर आरोप लगाया कि वह बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे हैं।

बिना इंशोरेंस की कार चला रहे एक्टर
रणवीर सिंह की कार को लेकर यूजर ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उसने दावा किया कि, रणवीर की कार पर जो नंबप प्लेट है उसके हिसाब से उनकी गाड़ी का इश्योरेंस सालों पहले खत्म हो चुका है। अपने इस पोस्ट में यूजर ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया। जिसके बाद पुलिस ने उसको जवाब दिया ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है। इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन की जिसके बाद इसकी सच्चाई सामने आई।

सामने आई ये सच्चाई
मुंबई पुलिस ने इस मामले की जब जांच शुरू की तो जानकारी मिली की ऐसा कुछ भी नहीं है। रणवीर सिंह के कार के इंश्योरेंस खत्म की बात पूरी तरह से झूठी है। इस खबर के सामने आते ही फैंस ने उस यूजर को खूब खरी खोटी सुनाई। जिसके बाद उसको मजबूरन अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा। इतना ही नहीं उसने एक्टर रणवीर सिंह से भी माफी मांगी।

पहले भी विवादों में रह चुके रणवीर सिंह
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह विवादों में रहे हैं। बल्कि इससे पहले वह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर भी काफी चर्चा में थे। जहां एक तरफ कुछ बॉलीवुड सितारों ने उनका खुलकर समर्थन किया तो वहीं कुछ सेलेब्स ने न्यूड फोटोशूट को लेकर कई विवादित बयान भी दिए। हालांकि कुछ समय बाद ये मामला शांत हो गया।

रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल 2022 में उनकी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' रिलीज हुई थी। जो कि थिएटर में कोई खास कमाल नहीं कर पाई। अब अगले साल फरवरी 2023 में वह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ लीड रोल में आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications