रणवीर सिंह बने नए डॉन, फरहान अख्तर की 'डॉन 3' का वीडियो रिलीज, अब 11 मुल्कों की पुलिस........
Don 3 Video: इस समय हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड के फैमस एक्टर-सिंगर-फिल्म मेकर फरहान अख्तर, रणवीर सिंह और उनकी अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3' की जमकर चर्चा हो रही है। जब से ये खबर सामने आई है कि फरहान अख्तर की आने वाली मूवी 'डॉन 3' में शाहरुख खान को रणवीर सिंह ने रिप्लेस कर दिया है तब से लोग इस फिल्म को लेकर तरह तरह की बाते कह रहे हैं। लोग इस फिल्म और इसके लीड हीरो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
'डॉन 3' की घोषणा से मचा हंगामा
फिल्म 'डॉन 3' की घोषणा कर फरहान अख्तर ने इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। दरअसल उन्होंने 'डॉन' फ्रेंचाइजी की आने वाली फिल्म 'डॉन 3' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इस बार शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह डॉन के रूप में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि फिल्म मेकर्स ने 'डॉन 3' का ऑफिशियल टाइटल अनाउंसमेंट का टीजर भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म में डॉन बने रणवीर सिंह का धमाकेदार लुक भी रिवील हो गया है।

रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को किया रिप्लेस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'डॉन 3' के डायरेक्टर और राइटर फरहान अख्तर हैं। इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं 'डॉन 3' के ऑफिशियल टाइटल अनाउंसमेंट के टीजर में डॉन बने रणवीर सिंह का लुक भी दमदार नजर आ रहा है। काफी लंबे समय बाद रणवीर सिंह इस फिल्म में कुछ अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। टीजर में उनका टशन देखने लायक है।
टाइटल अनाउंसमेंट टीजर में रणवीर सिंह का दमदार लुक
फिल्म 'डॉन 3' का म्यूजिक बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर शंकर एहसान लॉय ने दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह को बतौर डॉन के रूप में दिखाना फिल्म मेकर्स के लिए चैलेंज से भरा हो सकता है। दरअसल लोगों को डॉन के रूप में शाहरुख खान की ही इमेज नजर आती है और ऐसे में रणवीर सिंह का शाहरुख खान को रिप्लेस करना कितना सही साबित हो सकता है ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। वैसे कई लोगों ने टीजर में रणवीर सिंह को काफी पसंद किया है।
1978 में डॉन बने थे अमिताभ बच्चन
जानकारी के अनुसार फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'डॉन 3: द चेज एंड्स' का ऑफिशियल टीजर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के रिलीज के दिन यानी आगामी 11 अगस्त को थिएटरों में दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि साल 1978 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म 'डॉन' में नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद साल 2006 में फरहान अख्तर के निर्देशन में फिल्म 'डॉन: द चेज बिगेन अगेन' रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख खान नजर आए थे। फिर साल 2011 में शाहरुख खान एक बार फिर से फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 2' में नजर आए थे। वहीं फिल्म 'डॉन 3' साल 2024 के अंत तक रिलीज हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications