रणवीर सिंह को फिर मिला न्यूड फोटोशूट का ऑफर, इस बार वजह है बड़ी ही नेक
रणवीर सिंह को फिर मिला न्यूड फोटोशूट का ऑफर, इस बार वजह है बड़ी ही नेक
मुंबई, 04 अगस्त: बॉलीवुड रणवीर सिंह ने हाल ही में एक पेपर मैगजीन के लिए अपनी न्यूड फोटो करवाई थी जिसके बाद वो जबरदस्त सुर्खियों में आ गए थे। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते ही हंगामा मच गया था और वो उसको लेकर जमकर ट्रोल भी हुए थे। वहीं अब रणवीर सिंह को न्यूड फोटो के लिए एक और बड़ी संस्था ने ऑफर दिया है। ये संस्था जानवरों की रक्षा करने के लिए वर्ल्ड भर में फेमस है।

जानवरों की रक्षा के लिए काम करने वाली इस संस्था ने दिया ऑफर
दरअसल, न्यूड फोटोशूट करवाने का ये नया ऑफर रणवीर सिंह को पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) इंडिया से मिला है। पेटा ने एक्टर रणवीर सिंह को एक लेटर लिखा है और उन्हें उनके पेटा संगठन के लिए पेपर मैगजीन के जैसा न्यूड फोटोशूट करने के लिए इनवाइट किया है।

पेटा ने बताई ये नेक वजह
पेटा ने रणवीर सिंह से शाकाहार को बढ़ावा देने वाले अभियान के लिए ये फोटो शूट करवाने का अनुरोध किया है। अपने इस अभियान के माध्यम से शाकाहार को बढ़ावा देने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा आशा है कि आप हमारे लिए ये काम करेंगे।

पेटा ने दिया इस नामी एक्टर का उदाहरण
इसके साथ ही पेटा ने एक्टर पामेला एंडरसन का एक उदाहरण दिया, जिन्होंने पहले पेटा के 'ऑल एनिमल्स, व द सेम पार्ट्स - ट्राई वेगन' अभियान के लिए पोज़ दिया था।

पेटा ने कहा उम्मीद है कि हमारे लिए भी पैंट को छोड़ देंगे
पेटा ने रणवीर को लिखे पत्र में लिखा
पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया की ओर से देश का सबसे प्रसिद्ध पशु अधिकार समूह, जिसके 20 लाख से अधिक सदस्य और समर्थक हैं। हमने आपका सिर घुमाते हुए पेपर मैगज़ीन का फोटो शूट देखा - और हम आशा करते हैं कि आप हमारे लिए भी पैंट उतार देंगे।"

पेटा ने एक्ट्रेस पामेला की न्यूड फोटो भी शेयर की
जानवरों के प्रति दया और करुणा को बढ़ावा देने के लिए क्या आप पेटा इंडिया के एक नग्न विज्ञापन में टैगलाइन 'ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्ट्स - ट्राई वेगन' के साथ पब्लिश होने पर विचार करेंगे? इसके साथ ही पत्र में लिखा कि मैंने आपके देखेने के लिए एक्ट्रेस पामेला एंडरसन की एक रिफ्रेंस फोटो अटैच की है।
People for the Ethical Treatment of Animals ( #PETA) invites #RanveerSingh to 'ditch the pants' for their “All Animals Have the Same Parts – Try Vegan” campaign.
Will he accept it? @PetaIndia @peta @RanveerOfficial pic.twitter.com/IF4QxauZxu
— Sneha Biswas (@Realsnehabiswas) August 4, 2022
रणवीर सिंह को ही पेटा ने अपने विज्ञापन के लिए क्यों दिया ऑफर
याद रहे एक्टर रणवीर सिंह ने खुलासा किया था कि वो शाकाहारी डाइट फॉलो कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार रणवीर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए ऐसा किया है। इस फिल्म में रणवीर आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इससे पहले गली ब्वॉय में दोनों साथ नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
People for the Ethical Treatment of Animals ( #PETA) invites #RanveerSingh to 'ditch the pants' for their “All Animals Have the Same Parts – Try Vegan” campaign.
Will he accept it? @PetaIndia @peta @RanveerOfficial pic.twitter.com/IF4QxauZxu
— Sneha Biswas (@Realsnehabiswas) August 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications