Ranveer Singh ने इस हॉट एक्ट्रेस से किया फ्लर्ट, बताया- गर्मी बढ़ने की असल वजह
डीआईडी लिटिल मास्टर्स के सेट पर अभिनेता रणवीर सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ खूब फ्लर्ट किया।
मुंबई, 3 मई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' इन दिनों काफी चर्चा में है। जिसके लिए वह प्रमोशन करने में लगातार जुटे हैं। हाल ही में वह इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए डीआईडी के मंच पर पहुंचे। जहां उन्होंने मौनी रॉय के साथ जमकर फ्लर्ट किया।

मौनी रॉय और रणवीर सिंह की मस्ती
बता दें कि, डीआईडी लिटिल मास्टर्स के सेट पर अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में जज मौनी रॉय और सोनाली बेंद्रे के साथ खूब मस्ती की। जब उन्होंने मौनी को उनके 'हॉट लुक' के बारे में चिढ़ाया, तो वह कुछ शायरी सुनाने के लिए सोनाली के साथ जुड़ गए। जिसकी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।
मौनी पर फिदा हुए रणवीर
रणवीर सिंह ने यह वीडियो मौनी रॉय के साथ शेयर की। जिसका उन्होंने कैप्शन दिया कि, 'ग्लोबल वार्मिंग की असली वजह है @imouniroy'। बता दें कि, वीडियो में रणवीर सिंह मौनी के साथ जमकर फ्लर्ट कर रहे हैं। वीडियो में रणवीर कह रहे हैं कि, 'मौनी जी, देश में लू चल रही है, कुछ रहम करो वैसे भी अगर यहां चीजें बहुत गर्म हो जाती हैं, तो मैं तैयार होकर आया हूं'। रणवीर सिंह की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही है।
रेमो डिसूजा और रणवीर सिंह की तस्वीर
इसके अलावा दूसरी वीडियो में, वह मंच पर सोनाली के साथ भी खूब मस्ती करते हुए नजर आए। साथ ही रणवीर ने जज रेमो डिसूजा के साथ हाथ पकड़े हुए सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। जिसे उन्होंने कैप्शन दिया है कि, "थ्रोबैक टू जब @remodsouza और मैं जुहू बीच पर लंबी सैर करते थे।"
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म
बता दें कि, रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसे दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित किया गया है। यह फिल्म 13 मई को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बात करें फिल्म की स्टोरी की तो, फिल्म के मुख्य कलाकार हैं रणवीर सिंह और शालिनी पांडेय। जो कि, फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications