रणवीर-दीपिका ने 22 करोड़ के नए बंगले में किया गृह प्रवेश, पूजा करती दिखीं दीपिका पादुकोण

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जन्माष्टमी के मौके पर अपने नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें कपल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

मुंबई, 20 अगस्त: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ साझा भी करते रहते हैं। हाल ही में कपल ने जन्माष्टमी के मौके पर अपने 22 करोड़ के नए घर में गृह प्रवेश की पूजा की, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

मोस्ट फेवरेट कपल हैं दीपिका-रणवीर

मोस्ट फेवरेट कपल हैं दीपिका-रणवीर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बी टाउन के पावर कपल हैं, जो फैंस के मोस्ट फेवरेट हैं। दोनों की तस्वीरों और वीडियोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में फैंस को सरप्राइस देते हुए कपल ने अपने नए घर से पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं।

एक्टर ने शेयर की तस्वीर

एक्टर ने शेयर की तस्वीर

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए घर की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इनमें एक्टर की पत्नी दीपिका पादुकोण गृह प्रवेश की पूजा करती नजर आ रही हैं।

कपल ने किया गृह प्रवेश

कपल ने किया गृह प्रवेश

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ये तस्वीरें अलीबाग के सर्तीजे इलाके में कपल के नए घर की थीं। इसे सिलेब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर विनीता चैतन्य ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स की मानें, तो कपल के इस बंगले की कीमत 22 करोड़ रुपये है।

फैंस को दिया सरप्राइज

फैंस को दिया सरप्राइज

रणवीर-दीपिका ने हमेशा की तरह इस बार भी फैंस को सरप्राइस दिया है। अपने नए घर के गृह प्रवेश और पूजा की तस्वीरें शेयर कर रणवीर ने फैंस को खुश कर दिया। सोशल मीडिया पर कपल और उनके घर की ये खूबसूरत तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

इस फिल्म में दिखेंगे रणवीर

इस फिल्म में दिखेंगे रणवीर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणवीर जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े संग फिल्म 'सर्कस' में दिखाई देंगे। ये फिल्म साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2023 में जनवरी 25 को रिलीज होगी। शाहरुख की इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+