रणवीर सिंह के फैंस को मिला बर्थडे गिफ्ट, 'धुरंधर' का धमाकेदार फर्स्ट लुक हुआ आउट, जानिए कैसा है

Dhurandhar First Look: रणवीर सिंह के जन्मदिन के जन्मदिन पर उनके फैंस को 'धुरंधर' के मेकर्स ने गिफ्ट दिया है। बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने 'धुरंधर' का पहला लुक जारी कर दिया है। जो एक टीजर के रूप में हैं, लेकिन इसे मेकर्स लुक बता रहे हैं। उसकी वजह ये है कि इस वीडियो से उन्होंने फिल्म की पूरी लीड कास्ट के लुक भी रिवील किए हैं।

फिल्म 'धुरंधर' एक्शन-थ्रिलर जॉनर की फिल्म है। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे डायेरक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Dhurandhar First Look

2 मिनट 40 सेकंड का यह फर्स्ट लुक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इसमें सस्पेंस, दमदार डायलॉग्स और तगड़ा एक्शन दिख रहा है। इसका म्यूजिक शाश्वत ने दिया है जिसके सिंगर जैस्मिन सैंडलस हैं और खास बात यह है कि इसमें न्यू-एज आर्टिस्ट हनुमनकाइंड का भी कोलैब है, जिनकी अलग और हटकर स्टाइल इस गाने को नया फ्लेवर देती है।

फिल्म फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह की दमदार प्रजेंस दिख रही है। हालांकि समझ नहीं आ रहा है कि वो फिल्म के हीरो हैं या फिर विलन। दूसरी तरफ ऐसा दिखाया गया है कि फिल्म में उनकी टक्कर अर्जुन रामपाल के किरदार से होती हुई नजर आएगी। दोनों के बीच एक अनकहा टकराव फर्स्ट लुक में ही देखने को मिल रहा है। वहीं, संजय दत्त का किरदार इस फिल्म में पुलिस वाले का है। अक्षय खन्ना और आर माधवन भी फिल्म में हैं। आर माधवन का लुक यहां पर सबसे अलग है। उन्हें पहली नजर में पहचाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। खैर फिल्म दिसंबर 5 को रिलीज होगी। इसी दिन प्रभास की द राजा साब भी रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+