Ranveer Allahbadia ने विवाद के बाद शुरू किया पॉडकास्ट, यूट्यूबर ने कहा-'मैं बड़ी चुनौती का सामना...'
Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक महीने से ज्यादा समय बाद अपना पॉडकास्ट वापस शुरू किया। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी की चुनौतियों के बारे में बात की। यह पॉडकास्ट उन्होंने तब रिलीज किया जब 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो पर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर वे चर्चा में रहे थे।
सोमवार को रणवीर ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया पॉडकास्ट शेयर किया। जिसमें वे बौद्ध भिक्षु पालगा रिनपोछे से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने इस पॉडकास्ट का एक टीजर अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया। पॉडकास्ट में रणवीर बताते हैं कि जब उनकी पालगा रिनपोछे से मुलाकात हुई थी, तो उन्होंने सिखाया कि असली ज्ञान और करुणा का मेल क्या होता है। रणवीर ने इस सीख के लिए भिक्षु का आभार व्यक्त किया।

बातचीत के दौरान पालगा रिनपोछे रणवीर से कहते हैं, "मैं आभारी हूं कि आप इतने सालों से जो काम कर रहे हैं, उससे लाखों लोगों को फायदा हुआ है। इंटरनेट, यूट्यूब, ऐप्स और स्पॉटिफाई के जरिए कई विद्वान लोगों ने अपना ज्ञान दूसरों तक पहुंचाया है। मैं हमेशा प्रार्थना करूंगा कि आप यह अच्छा काम जारी रखें और लोगों को सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि प्रेरणा भी देते रहें। आजकल लोगों के पास बहुत ज्ञान है, लेकिन प्रेरणा की कमी है। आपका प्लेटफॉर्म इस मामले में बहुत मददगार रहा है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि इसी तरह अच्छा काम करते रहें।"
ये भी पढ़ें: 'आखिरी गलती है, माफ कर दीजिए, अब बोलने से पहले सोचूंगा', Ranveer Allahbadia ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी
इसके बाद रणवीर ने अपनी जिंदगी में आई बड़ी चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'हम अपने जीवन में पहले भी दो बार मिल चुके हैं, सर, और आप हमेशा ऐसे समय में सामने आए हैं जब मैं मुश्किलों का सामना कर रहा था। मैं एक बड़ी चुनौती का सामना कर रहा हूं जिसके बारे में मैंने नहीं सोचा था, इसलिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। धन्यवाद, आपसे मिलकर मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगा।'
बता दें कि, समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में रणवीर ने माता-पिता पर एक भद्दा कमेंट किया था। जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई। रणवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शो शुरू करने की इजाजत दे दी है। वहीं रणवीर ने अब वीडियो शेयर लोगों से इस मामले में माफी मांगी है।
ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'वो सिर्फ दोस्त है', क्या रणवीर अल्लाहबादिया ने दिया धोखा? अभिनेत्री की पोस्ट हुई वायरल












Click it and Unblock the Notifications