रणवीर अल्लाहबादिया जल्द लेकर आ रहे हैं नया शो, फैंस का जताया आभार, बोले-'एक और मौका दें'

Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने आपत्तिजनक बयान को लेकर हुए विवाद के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी वापसी की है। करीब एक महीने के ब्रेक के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ कुछ तस्वीरें साझा की।

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में माता-पिता को लेकर किए गए भद्दे कमेंट की वजह से रणवीर कानूनी पचड़े में फंस गए थे। यहां तक कि उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी। हालांकि तमाम विवादों के बाद वह अब अपना नया शो शुरू करने जा रहे हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

Ranveer Allahbadia

तस्वीरों में रणवीर ने अपने घर में लैपटॉप के साथ आराम करते हुए पोज़ दिया। उन्होंने अपनी दादी के साथ सेल्फी भी ली और अपने पालतू कुत्ते के साथ भी तस्वीर खिंचवाई। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे अपनों का धन्यवाद । धन्यवाद ब्रह्मांड, एक नया और शुभ अध्याय शुरू हो रहा है पुनर्जन्म।"

ये भी पढ़ें: 'आखिरी गलती है, माफ कर दीजिए, अब बोलने से पहले सोचूंगा', Ranveer Allahbadia ने महिला आयोग के सामने मांगी माफी

अपने बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps) के इंस्टाग्राम पेज पर भी उन्होंने यह पोस्ट साझा किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "आप सबकी वजह से ठीक हो रहा हूँ। कल हमारे साथ रहिए। हर एक टीम मेंबर का आभारी हूँ। इस मुश्किल समय में सभी साथ खड़े रहे। असली 'खजाना' यही है।"

हाल ही में, रणवीर ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को अपने आपत्तिजनक बयान पर लिखित माफीनामा सौंपा। उनके इस बयान को लेकर कई एफआईआर दर्ज हुई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी, लेकिन उनके बयान को "अश्लील" बताया और कहा कि उनकी सोच "गंदी" है, जो समाज के लिए शर्मनाक है।

यह विवाद उस समय भड़का जब उन्होंने यूट्यूबर समय रैना के शो "इंडियाज़ गॉट लैटेंट" में एक मज़ाकिया अंदाज में कुछ आपत्तिजनक बातें कही थीं। उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हुई। रणवीर ने एक्स पर एक माफीनामा वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उनका बयान न केवल अनुचित था बल्कि मज़ाकिया भी नहीं था।

ये भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: 'वो सिर्फ दोस्त है', क्या रणवीर अल्लाहबादिया ने दिया धोखा? अभिनेत्री की पोस्ट हुई वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+