National Award जीतने वाली एक्ट्रेस Rani Mukerji ने हिंदी को लेकर कही थी ऐसी बात, सुनकर आपको भी गर्व होगा
Rani Mukerji National Award: रानी मुखर्जी को अपने लगभग 3 दशक लंबे करियर में कई अवॉर्ड मिले, लेकिन अब तक नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला था। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की जब घोषणा हुई, तो एक्ट्रेस के फैंस खुशी से झूम उठे। नॉर्वे वर्सेज मिसेज चटर्जी के लिए उन्हें करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस ने करीना कपूर के रेडियो शो में उन्होंने बताया था कि हिंदी भाषा नहीं आने की वजह से उन्हें शुरुआती करियर में दिक्कत हुई थी। इसी शो में उन्होंने कहा कि उन्होंने कोशिश की है कि अदिरा अच्छी हिंदी जरूर सीखें और वह अपनी क्लास के कुछ चुनिंदा बच्चों में हैं जो अच्छी हिंदी बोलती हैं।
रानी मुखर्जी ने इस शो में पैरेंटिंग पर काफी बात की थी और उन्होंने बताया कि मेरी और आदि (आदित्य चोपड़ा) दोनों की प्राथमिकता थी कि अदिरा अच्छी हिंदी बोलना जरूर सीखे। इसलिए हमने हमेशा कोशिश की और घर में उससे हिंदी में बात करें। मुझे खुशी है कि वह कम उम्र में ही अच्छी हिंदी बोलना सीख गई है।

Rani Mukerji ने साल 2014 में की थी शादी
रानी मुखर्जी अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती हैं। काफी सालों तक आदित्य चोपड़ा को डेट करने के बाद दोनों ने इटली में एक प्राइवेट फंक्शन में शादी की थी। उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उनकी अच्छी दोस्त और कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट भी शरीक हुई थीं। रानी ने दिसंबर 2015 में अपनी बेटी अदिरा को जन्म दिया। नॉर्वे वर्सेज मिसेज चटर्जी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान उनका मिसकैरिज हुआ था और उनके लिए इससे उबरना बहुत मुश्किल साबित हुआ था।
यह भी पढ़ें: 'मेरे बेटे के साथ क्या हुआ?', संजय कपूर की मौत पर अब मां रानी कपूर का बड़ा खुलासा, कहा- मैं कंपनी नहीं छोडूंगी
रानी मुखर्जी को अब तक मिले हैं कुल 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड
रानी मुखर्जी को अब तक कई अवॉर्ड मिले हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड की बात करें, तो उन्हें पहली बार कुछ-कुछ होता है के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा नो वन किल्ड जैसिका के लिए भी उन्हें सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। उन्हें हम तुम और ब्लैक फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा, उन्हें दो फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड भी मिले हैं। ब्लैक और साथिया के लिए उन्हें क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था। शादी और बच्ची होने के बाद भी रानी फिल्मों में एक्टिव हैं। रानी की अगली फिल्म मर्दानी 3 साल 2026 में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: 'सैयारा' की कमाई देख कार्तिक आर्यन की निकली हवा, फिल्म की शूटिंग रोक कहानी और रिलीज डेट बदली!












Click it and Unblock the Notifications