'सैयारा' की कमाई देख कार्तिक आर्यन की निकली हवा, फिल्म की शूटिंग रोक कहानी और रिलीज डेट बदली!
फिल्ममेकर अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने कलेक्शन भी ठीक-ठाक ही किया। इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म बना रहे हैं। इसका नाम अभी तक रिवील नहीं हुआ, लेकिन इसे आशिकी 3 नाम से बनाया जा रहा था। बाद में टाइटल विवाद हुआ और फिर दूसरे नाम पर विचार चल रहा है।
फिलहाल बॉक्स ऑफिस 'सैयारा' का जलवा जारी है। इसी बीच कहा जाने लगा कि सैयारा और कार्तिक की फिल्म में समानता है। यहां तक बताया गया कि 'सैयारा' की कहानी से मिलती-जुलती होने के कारण अनुराग बसु अपनी फिल्म की शूटिंग दोबारा कर सकते हैं। अब इन बातों पर खुद अनुराग बसु ने रिएक्ट किया है।

अनुराग बसु ने एक इंटरव्यू में कहा, "'सैयारा' और मेरी पिक्चर में महज एक चीज ही मिलती है। वो ये है कि दोनों ही फिल्मों का हीरो सिंगर है यानी रॉकस्टार है। फिल्म की कहानी भी उसी के इर्द गिर्द घूमती है। हालांकि मेरी हीरोइन को किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं है। ऐसे में मैं ना फिल्म को री-शूट कर रहा और कहनी भी नहीं बदल रहा है। जैसी फिल्म अभी बनी है वैसी ही रहेगी।"
अनुराग बसु ने फिल्म की रिलीज के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले फिल्म को दिवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग थी। लेकिन अब इसे अगले साल रिलीज किया जाएगा। इसका कारण उन्होंने बिजी शेड्यूल बताया है। इसके अलावा कार्तिक दूसरी फिल्म की भी शूटिंग कर रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। अगले दो महीनों में अगला शेड्यूल शुरू करने की प्लानिंग चल रही है।
अनुराग ने बताया कि कार्तिक आर्यन इन दिनों 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनका एक खास लुक है। यही उनकी फिल्म की कंटीन्युटी बिगाड़ रहा है। उन्हें पहले वह फिल्म पूरी करनी होगी, जिसके बाद वे महीने के अंत तक अपनी फिल्म का अगला शेड्यूल तय करेंगे। कार्तिक और श्रीलीला की इस फिल्म का अभी तक शीर्षक सामने नहीं आया है। पहले इसे 'आशिकी 3' बताया जा रहा था। अब देखना ये भी है कि जब भी फिल्म रिलीज होती है तो क्या करतब दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications