'मेरे बेटे के साथ क्या हुआ?', संजय कपूर की मौत पर अब मां रानी कपूर का बड़ा खुलासा, कहा- मैं कंपनी नहीं छोडूंगी

Sunjay Kapur: बिजनेसमैन संजय कपूर की पोलो मैच के दौरान हुई मौत ने उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर और पत्नी प्रिया सचदेव के बीच एक गंभीर लड़ाई शुरू कर दी है। इस लड़ाई का मुख्य कारण संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की ग्लोबल कंपनी है।

संजय कपूर की मां रानी कपूर का बड़ा खुलासा
इस कंपनी के मालिकाना हक को लेकर इस समय जमकर विवाद हो रहा है। दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर के अनुसार बेटे की मौत के कुछ दिनों के अंदर ही उनसे जबरन कुछ दस्तावेजों पर साइन करवा लिए गए थे।

Sunjay Kapur

SEBI को लेटर में लिखी थी ऐसी बात

इसके बाद संजय कपूर की मां रानी कपूर ने हाल ही में SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) और सोना कॉमस्टार कंपनी के प्रबंधन को पत्र लिखकर ये दावा किया कि वह कंपनी की वास्तविक मालकिन हैं।

बहू प्रिया सचदेव पर लगाए ऐसे आरोप

रानी कपूर ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत के तुरंत बाद उनसे जबरन कुछ खास दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा गया था। उन्हें दस्तावेजों को पढ़ने का अवसर भी नहीं दिया गया था। वो इन पर साइन नहीं करना चाहती थीं लेकिन उनसे ये सब जबरन करवाया गया था। उन्होंने इसके लिए संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर आरोप लगाए हैं। उनको शक है कि उनकी बहू प्रिया सबकुछ अपने पास रख लेना चाहती हैं।

रानी कपूर ने कहा- मेरे बेटे के साथ क्या हुआ?

-फिलहाल दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर ने न्यूज एजेंसी एनएनआई से बात करते हुए कहा है- मुझे अभी भी नहीं पता कि मेरे बेटे के साथ क्या हुआ। मैं अब बूढ़ी हो गई हूं और जाने से पहले मुझे सब कुछ ठीक करना होगा।

-रानी कपूर ने कहा है- मैं भले ही अब बूढ़ी और कमजोर हो गई हूं, लेकिन सोना कॉमस्टार की स्थापना के समय अपने पति के साथ बिताए पलों की यादें मेरे जेहन में आज भी ताजा हैं। मुझे सोना कॉमस्टार के शुरुआती दिन याद हैं, जिन्हें बहुत सावधानी, त्याग और प्यार से बनाया गया था। मैं कंपनी से अलग नहीं हो सकती। इसे नहीं छोडूंगी।

-रानी कपूर ने कहा- मैं दुनिया को य याद दिलाने आई हूं कि हमारी पारिवारिक विरासत को खोना नहीं चाहिए। इसे वैसे ही आगे बढ़ाया जाना चाहिए जैसे मेरे पति हमेशा से चाहते थे। मेरे स्वास्थ्य और उम्र को देखते हुए, मैं आगे कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। मेरी कानूनी टीम हर जरूरी कदम उठाएगी।

संजय कपूर सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे

-जानकारी के अनुसार 53 साल के संजय कपूर ऑटो कंपोनेंट निर्माता सोना बीएलडब्ल्यू प्रेसिशन (Sona BLW Precision) के चेयरमैन थे। पिता की मौत के बाद उन्होंने इस कंपनी का भार अपने ऊपर ले लिया था। ब्लूमबर्ग के अनुसार, इस कंपनी का बाजार मूल्य लगभग 30,000 करोड़ रुपये बताया गया है।

-आपको बता दें कि संजय कपूर की इस कंपनी को उनके पिता डॉक्टर सुरिंदर कपूर ने शुरू किया था। गुरुग्राम बेस्ड ये कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है जिसके चेयरमैन संजय कपूर थे।

संजय कपूर की कंपनी में होता है कौन सा काम?

आपको बता दें कि साल 1995 में स्थापित, सोना कॉमस्टार, देश की टॉप ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी फर्म है। गुरुग्राम स्थित इस भारतीय कंपनी की अमेरिका, सर्बिया, मैक्सिको और चीन में प्लांट और असेंबली सेंटर्स, रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर्स हैं। ये ग्लोबल ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स सप्लायर है। कंपनी का कुल मार्केट कैप 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

कंपनी में प्रिया सचदेव को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉमस्टार) ने संजय कपूर की मौत के बाद जेफरी मार्क ओवरली को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया है। जेफरी मार्क ओवरली 12 फरवरी 2021 से इस कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर थे। इसके अलावा कंपनी ने दिवंगत संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को एडिशनल नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया है। इससे पहले प्रिया सचदेव, इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+