Rani Mukharjee Lifestyle: करोड़ों के आलीशान घर में रहती हैं रानी मुखर्जी, जानें उनकी कुल संपत्ति के बारे में

Rani Mukharjee Net Worth: रानी मुखर्जी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ मुंबई में एक बहुत ही लग्जीरियस और आलीशान घर में रहती हैं। उस घर की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए के आसपास है।

rani mukerji

Rani Mukerji Networth: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक रानी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। रानी मुखर्जी भले ही कम फिल्मों में नजर आती हों लेकिन वह जिस भी मूवी में काम करती हैं उनकी एक्टिंग की तारीफ करते लोग नहीं थकते। रानी मुखर्जी के दमदार एक्टिंग की चर्चा हर जगह होती है। एक बार फिर से रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दरअसल हाल ही में रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस धमाकेदार ट्रेलर को देखने के बाद से लोग रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगो के बीच रानी मुखर्जी को लेकर तरह तरह की चर्चाए हो रही हैं। ट्रेलर में रानी मुखर्जी की एक्टिंग देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं और बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्मों में काम करते हुए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने के साथ ही रानी मुखर्जी ने खूब दौलत भी कमाई है। यही कारण है कि आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। आइए आपको बताते हैं रानी मुखर्जी की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

रानी मुखर्जी की कुल संपत्ति 13 मिलियन डॉलर

रानी मुखर्जी की कुल संपत्ति 13 मिलियन डॉलर

आईबी टाइम्स के मुताबिक रानी मुखर्जी ने अब तक कई फिल्मों और विज्ञापनों में काम किया है। ऐसे में उनकी कुल संपत्ति करीब 13 मिलियन डॉलर यानी 100 करोड़ रुपए के आसपास है। आपको बता दें कि 2000 के दशक में रानी मुखर्जी सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उनके साथ बड़े बड़े एक्टर्स से लेकर फिल्म मेकर्स तक काम करना चाहते थे। हालांकि फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी करने के बाद रानी मुखर्जी ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया।

8 करोड़ के आलीशान घर में रहती हैं रानी मुखर्जी

8 करोड़ के आलीशान घर में रहती हैं रानी मुखर्जी

जानकारी के अनुसार रानी मुखर्जी अपने पति आदित्य चोपड़ा के साथ मुंबई में एक बहुत ही लग्जीरियस और आलीशान घर में रहती हैं। उस घर की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं कुछ समय पहले ही रानी मुखर्जी ने मुंबई के एक पॉश इलाके में अपना एक अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ के आसपास है। आपको बता दें कि साल 2004 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के साथ शादी कर ली थी। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने आदिरा रखा है।

रानी मुखर्जी को है महंगी गाड़ियों का शौक

रानी मुखर्जी को है महंगी गाड़ियों का शौक

रानी मुखर्जी की लाइफस्टाइल भी काफी लग्जीरियस है। रानी मुखर्जी क्लासिक फैशन करना पसंद करती हैं। इसके अलावा उन्हें महंगी गाड़ियों का भी शौक है। आपको बता दें कि रानी मुखर्जी के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं जिसमें ऑडी ए8 डब्ल्यू12, मर्सिडीज बेन्ज ई क्लास और मर्सिडीज एस क्लास शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में हैं।

बंगाली फिल्म से शुरू हुआ था एक्टिंग करियर

बंगाली फिल्म से शुरू हुआ था एक्टिंग करियर

आपको बता दें कि रानी मुखर्जी ने सबसे पहले बंगाली फिल्म में काम किया था जो उनके पिता राम मुखर्जी ने ही बनाई थी। इसके बाद रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से रानी मुखर्जी ने लोगों के दिल में अलग जगह बना ली थी। इसके बाद रानी मुखर्जी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और दर्शकों को एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं।

साल 2011 के बाद से कम फिल्मों में नजर आती हैं रानी

साल 2011 के बाद से कम फिल्मों में नजर आती हैं रानी

जानकारी के अनुसार रानी मुखर्जी ने साल 2011 के बाद फिल्मों में काम करना कम कर दिया था। वह साल में सिर्फ एक ही फिल्म करती थीं। साल 2014 में रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म 'मर्दानी' रिलीज हुई थी जिसने उन्हें एक बार फिर से लाइमलाइट में ला दिया था। इस फिल्म के बाद रानी मुखर्जी ने अपने काम से 4 साल का ब्रेक ले लिया था। इसके बाद साल 2018 में फिल्म 'हिचकी' में रानी मुखर्जी नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+