रानी मुखर्जी पर लगा इन एक्टरों के घर तोड़ने का आरोप, ये हीरो तो एक्ट्रेस के बेडरूम में आया था नजर
Rani Mukerji Birthday: रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी करने से पहले उनका नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जोड़ा गया था।

Rani Mukerji Birthday: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। रानी मुखर्जी अब भले ही कम फिल्मों में नजर आती हों लेकिन वह जिस भी मूवी में काम करती हैं लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करने लगते हैं। रानी मुखर्जी के दमदार एक्टिंग की चर्चा हर जगह होती है। एक बार फिर से रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर छा गई हैं। दरअसल हाल ही में रानी मुखर्जी की फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' रिलीज हुई है। इस फिल्म को देखने के बाद से लोग रानी मुखर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अपनी फिल्मों को लेकर तो रानी मुखर्जी हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी मसालेदार रही है। आपको बता दें कि साल 2014 में रानी मुखर्जी ने गुपचुप तरीके से फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा के साथ इटली में शादी कर ली थी। हालांकि शादी से पहले रानी का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा था जिनमें से ज्यादातर पहले से ही शादीशुदा थे। ऐसे में कई बार रानी पर एक्टर्स के घर तोड़ने का आरोप भी लगा था। आज रानी मुखर्जी का 44वां जन्मदिन है। उनके इस जन्मदिन के खास मौके पर आइए आपको बताते हैं कि इंडस्ट्री में किन किन एक्टर्स के साथ रानी का नाम जुड़ा था।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में रानी मुखर्जी की एक्टिंग देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्मों में काम करते हुए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने के साथ ही रानी मुखर्जी ने खूब दौलत भी कमाई है। यही कारण है कि आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

गोविंदा और रानी मुखर्जी का अफेयर
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और गोविंदा ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म हद कर दी आपने में एकसाथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की नजदीकियों के चर्चे होने लगे थे। हालांकि उस समय गोविंदा शादीशुदा थे और अपनी पत्नी सुनीता के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गोविंदा को रानी मुखर्जी के बेडरूम में नाईट ड्रेस में देखा गया था। इस समय एक पत्रकार रानी मुखर्जी से मिलने उनके घर पर पहुंचे थे जहां पर उनरी नजर गोविंदा पर पड़ी थी। कहते हैं कि गोविंदा के रानी मुखर्जी के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर की चर्चा सुन खुद उनकी पत्नी भी काफी भड़क गई थीं। हालांकि बाद में गोविंदा ने रानी से दूरी बना ली और अपनी गृहस्थी को बचाने के बारे में सोचा।

आमिर खान के साथ रानी मुखर्जी का रिलेशन
रानी मुखर्जी और आमिर खान की मुलाकात विक्रम भट्ट की फिल्म गुलाम के दौरान हुई थी। दोनों ने इस फिल्म में एकसाथ काम किया था। साल 1998 में इस फिल्म के रिलीज होने के बाद इंडस्ट्री में दोनों के बीच रिलेशन होने की खबर फैलने लगी थी। जब दोनों की नजदीकियों की खबरें आई तो उस वक्त आमिर खान का उनकी पहली पत्नी रीना के साथ मनमुटाव चल रहा था। बाद में दोनों का तलाक भी हो गया था। रानी मुखर्जी ने भी मीडिया के सामने ये स्वीकार किया था कि आमिर खान उनके क्रश थे। हालांकि, दोनों ने अपने अफेयर की बात सबके सामने कभी स्वीकार नहीं की।

अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी
रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को लेकर तो आम लोगों के साथ साथ इंडस्ट्री के लोग भी चर्चा करते रहते थे। दोनों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया था और दोनों के बीच की नदीकियां भी लोगों को साफ नजर आती थीं। हालांकि अब दोनों एक-दूसरे को नजरअंदाज करते दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म युवा और बंटी और बबली के दौरान दोनों के अफेयर की जमकर चर्चाएं होती थी। दोनों को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता था। मीडिया में तो इनकी शादी को लेकर भी खबरें आने लगी थीं। लोगों का कहना था कि जया बच्चन अपनी तरह ही अपेन बेटे अभिषेक के लिए बंगाली लड़की ही चुनेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अचानक ही अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। आपको बता दें कि अक्सर बच्चन फैमिली के साथ नजर आने वाली रानी मुखर्जी को अभिषेक-एश्वर्या की शादी में इनवाइट तक नहीं किया गया था।

आदित्य चोपड़ा के साथ हुई रानी मुखर्जी की शादी
रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के अफेयर की खबरें भी खूब फैली थीं। मीडियो रिपोर्टेस की मानें तो आदित्य चोपड़ा ने अपने बचपन के प्यार पायल से लव मैरिज की थी, लेकिन रानी मुखर्जी की आदित्य की लाइफ में एंट्री होते ही उनकी शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल मच गई। ऐसे में कुछ समय बाद आदित्य चोपड़ा ने अपनी पत्नी पायल को तलाक दे दिया था। इसके बाद रानी और आदित्य ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर अचानक साल 2014 में दोनों ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications